सब्सक्राइब करें

Bihar: 'ड्रेस नहीं तो परीक्षा नहीं'- सैकड़ों छात्रों को बाहर निकाला, तालिबानी फरमान पर हंगामा; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Nov 2024 09:29 PM IST
सार

Siwan News: छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जो बाहरी छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उनकी उपस्थिति प्रतिशत 75% से कम थी, लेकिन फिर भी उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई, जबकि उन्हीं के जैसे अन्य छात्रों को बाहर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
Siwan Hundreds of students thrown out of examination centre for not wearing uniform uproar over Talibani order
परीक्षा केंद्र से बाहर किए जाने पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

सीवान जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के भगवानपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक अजीबो-गरीब फरमान के कारण हंगामा मच गया। विद्यालय के प्रिंसिपल लाल बाबू कुमार ने इंटर की सेंटअप परीक्षा में शामिल होने वाले सैकड़ों छात्रों और छात्राओं को बिना ड्रेस पहने आने के कारण परीक्षा से बाहर कर दिया। इसके अलावा जिन छात्रों की 75% उपस्थिति नहीं थी, उन्हें भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। इस फैसले से छात्रों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि प्रिंसिपल का यह कदम अत्यधिक सख्त और अनुचित था।

Trending Videos
Siwan Hundreds of students thrown out of examination centre for not wearing uniform uproar over Talibani order
परीक्षा केंद्र से बाहर किए जाने पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जो बाहरी छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उनकी उपस्थिति प्रतिशत 75% से कम थी, लेकिन फिर भी उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई, जबकि उन्हीं के जैसे अन्य छात्रों को बाहर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Siwan Hundreds of students thrown out of examination centre for not wearing uniform uproar over Talibani order
परीक्षा केंद्र से बाहर किए जाने पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

हंगामे की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के ASI सत्यनारायण मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान मामले को शांत करने के लिए वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रिंसिपल लाल बाबू कुमार ने छात्रों को आश्वासन दिया कि 20 नवंबर को उन छात्रों की परीक्षा फिर से ली जाएगी जो आज परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।
 
Siwan Hundreds of students thrown out of examination centre for not wearing uniform uproar over Talibani order
परीक्षा केंद्र से बाहर किए जाने पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

प्रिंसिपल ने यह भी चेतावनी दी कि अगर 20 नवंबर को भी छात्र जींस पहनकर और मोबाइल लेकर परीक्षा में आएंगे, तो उन्हें फिर से प्रवेश नहीं मिलेगा। इस आश्वासन के बाद छात्रों का हंगामा शांत हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed