Most Expensive Fish: दुनिया में मांसाहारी खाना खाने वालों की कोई कमी नहीं है। मांसाहारी खाना खाने वाले लोगों के भोजन में मछली भी शामिल होती है। भारत के कुछ इलाकों में लोग सबसे ज्यादा मछली खाना पंसद करते हैं। खासकर तटीय इलाकों में तो ज्यादा लोगों का मुख्य भोजन मछली होती है। आज हम आपको अपनी इस खबर में दुनिया की सबसे महंगी मछलियों के बारे में बताएंगे।
Most Expensive Fish: दुनिया की पांच सबसे महंगी मछलियां, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Most Expensive Fish in the World: सबसे महंगी मछली की बात की जाए तो, सबसे पहला नाम ब्लूफिन टूना का है। मछली का आकार टूना प्रजाति की मछलियों में सबसे बड़ा होता है और यह बहुत तेज तैरती हैं।
अमेरिकन ग्लास ईल मछली
अमेरिका के उत्तर पूर्वीय तटों में यह मछली नॉर्थ पाई जाती है। यह भी विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। दुनिया की दूसरी सबसे महंगी मछली है। यह मछली एक सांप की तरह दिखती है। इस मछली की कीमत 3000 डॉलर प्रति पाउंड यानी 2,52,181 रुपये तक होती है।
पफर मछली
पफर फिश दुनिया की सबसे महंगी मछलियों में शामिल है। यह बेहद खतरनाक भी है। इसके कांटे बेहद जहरीले होते हैं। इसके कारण अमेरिका में बेहद कम रेस्तरां में यह मछली बेची जाती है। इस मछली की कीमत 200 डॉलर प्रति पाउंड यानी 17 हजार रुपये तक होती है।
Mursi Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
वाइल्ड अलास्का किंग सैल्मन
अलास्का में मिलने वाली यह मछली अपने स्वाद और आकार के लिए जानी जाती है। इसे लोग खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर यह मछली 70 डॉलर प्रति पाउंड यानी 5,884 रुपये) तक मिलती है। यह अलास्का में पाई जाने वाली सबसे बड़ी सैल्मन मछली है।
Viral Video: सांप को चारा समझकर खाने वाली थी भैंस, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दहल जाएगा दिल, देखें वीडियो
स्वॉर्डफिश
इस मछली का नाम तलवार जैसी चोंच के कारण यह पड़ा है। अटलांटिक महासागर में यह मछली मिलती है। इस मछली का वजन करीब 100 किलो तक होता है। यह मछली 60 डॉलर प्रति पाउंड यानी 5100 रुपये में मिल जाएगी। आपको यहां बता दें कि एक पाउंड करीब आधा किलोग्राम के बराबर होता है।