सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे युवा भारतीय कप्तान बने गिल, सचिन और कोहली को पीछे छोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Jul 2025 07:02 PM IST
सार

गिल के टेस्ट करियर का यह पहला दोहरा शतक है। गिल पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है। वह 311 गेंद पर ऐसा करने में सफल रहे हैं। गिल दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं। 

विज्ञापन
Shubhman Gill second Youngest to score a Test double hundred as India captain India vs England stats
शुभमन गिल - फोटो : ANI
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा। गिल के टेस्ट करियर का यह पहला दोहरा शतक है। गिल पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है। वह 311 गेंद पर ऐसा करने में सफल रहे। गिल की दमदार पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बना लिया है।
Trending Videos
Shubhman Gill second Youngest to score a Test double hundred as India captain India vs England stats
गिल और जडेजा - फोटो : BCCI X
जडेजा के साथ शानदार साझेदारी
भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 310 रन से की थी, लेकिन गिल और रवींद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा शतक पूरा नहीं कर सके और 89 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन गिल टिके रहे और उन्होंने दोहरा शतक पूरा कर लिया। जडेजा और गिल के बीच हुई यह 200+ रनों की साझेदारी इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय जोड़ी के बीच छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए तीसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के बीच 2022 में इसी मैदान (एजबेस्टन) पर 222 रनों की साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shubhman Gill second Youngest to score a Test double hundred as India captain India vs England stats
शुभमन गिल - फोटो : BCCI X
इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले 11वें कप्तान 
गिल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे युवा कप्तान हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने 25 साल 298 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड एम पटौदी के नाम है जिन्होंने 1964 में दिल्ली में खेले गए मैच में इंग्लैंड के ही खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। पटौदी ने 23 साल 39 दिन की उम्र में कप्तान के तौर पर टेस्ट में दोहरा लगाया था। 

सचिन ने कप्तान के तौर पर 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था, उस वक्त उनकी उम्र 26 साल 189 दिन थी। वहीं, कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 साल 260 दिन की उम्र में कप्तान रहते टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। ओवरऑल 11 कप्तानों ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है जिसमें से चार मेजबान टीम के रहे हैं, जबकि सात दौरे पर आई टीम के खिलाड़ियों ने लगाए हैं। इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर कम उम्र में दोहरा शतक लगाने के मामले में सिर्फ ग्रीम स्मिथ ही गिल से आगे हैं। स्मिथ ने 2003 में 22 साल 175 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

Shubhman Gill second Youngest to score a Test double hundred as India captain India vs England stats
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
गावस्कर को पीछे छोड़ा
गिल ने अपनी शानदार पारी के दम पर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। गिल इंग्लैंड में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर ने 1979 में द ओवल में खेले गए मैच में 221 रन बनाए थे। गिल 222 रन बनाते ही उन्हें पीछे छोड़ने में सफल रहे। 2002 में द ओवल में ही राहुल द्रविड़ ने 219 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Shubhman Gill second Youngest to score a Test double hundred as India captain India vs England stats
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला
दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान
गिल दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान की सूची में शामिल हो गए हैं। कोहली ने कप्तान रहते सात बार टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है, जबकि मंसूर अली खान पटौदी, गावस्कर, सचिन, महेंद्र सिंह धोनी और गिल ने कप्तान रहते एक-एक बार दोहरा शतक लगाया है। गिल कोहली के बाद दूसरे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने विदेश में टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है। वहीं, गिल पहले एशियाई कप्तान हैं जिन्होंने सेना देश (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाया है। उनसे पहले इन देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के नाम है जिन्होंने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed