{"_id":"686677928ef49676b60297d8","slug":"dangerous-tribes-in-the-world-mursi-tribe-tradition-of-cutting-lips-of-girls-news-in-hindi-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mursi Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mursi Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 05:59 PM IST
सार
Dangerous Tribes in the World: सबसे खतरनाक जनजातियों में इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी शामिल है। इस जनजाति के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग किसी को पलभर में मार देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ
- फोटो : Adobe Stock
World's Most Dangerous Tribes: दुनिया में अलग-अलग हिस्सों में कई रहस्यमयी और खतरनाक जनजातियां पाई जाती हैं। इनके बारे में बेहद कम लोगों को पता होता है। जनजातियों को उनकी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। जहां एक तरफ लोग आधुनिक युग में प्राचीन परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यह आदिवासी जनजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी अपनी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जहां पर रहती हैं, वहां इनका अधिकार होता है। इनके अधिकारों में सरकारें भी दखल नहीं देती हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक जनजातियां है।
सबसे खतरनाक जनजातियों में इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी शामिल है। इस जनजाति के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग किसी को पलभर में मार देते हैं। किसी की हत्या करना इस जनजाति में मर्दानगी की निशानी मानी जाती है। दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में यह खूंखार जनजाति रहती है। इनमें एक खास परंपरा का पालन किया जाता है, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।
Trending Videos
2 of 5
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ
- फोटो : Adobe Stock
मुर्सी जनजाति खेती और पशु पालन करके जीवन यापन करती है। इस जनजाति में गायों को विशेष रूप से धन और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। मुर्सी जनजाति की उग्र छवि की मुख्य वजह उनकी हिंसक परंपराएं और बाहरी लोगों के प्रति आक्रामक रवैया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ
- फोटो : Adobe Stock
यह जनजाकि आधुनिक दुनिया से बिल्कुल अलग है। यहां पर लड़कियों के जवान होने पर उसके निचले होंठ में एक गहरा छेद कर दिया जाता है। इसके बाद महिलाओं के निचले होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ये लोग बुरी नजर से बच सकें। उनका मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं। यह प्रक्रिया बहुत दर्दनाक होती है।
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ
- फोटो : Adobe Stock
परंपरा की शुरुआत के पीछे की वजह भी बेहद चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने समय में जब इस जनजाति की महिलाओं को गुलाम बनाकर गलत व्यवहार किया जाता था। ऐसे में वो खुद को बदसूरत दिखाने के लिए अपने होंठ काटने लगती थीं, जिससे गुलामी और गलत व्यवहार से बच सकें। इसके कारण धीरे-धीरे यह एक सांस्कृतिक परंपरा बन गई, जो आज भी जारी है।
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ
- फोटो : Adobe Stock
मुर्सी समुदाय की आबादी करीब 10 हजार है। इस जनजाति के लोगों का मानना है कि ‘किसी दूसरे को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है और इससे अच्छा है कि खुद मर जाएं। मुर्सी जनजाति के लोगों ने सैकड़ों लोगों को मार डाला है। अगर कोई इनकी इजाजत के बिना इनके क्षेत्र और समुदाय की तरफ चला जाता है, तो उसे ये लोग मार देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।