Dangerous Fish: आमतौर पर जब भी हम जहरीले जीवों की बात करते हैं, तो सबसे पहले सांप और बिच्छू का ही नाम दिमाग में आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जहरीली मछली भी पाई जाती है जिसका पूरा शरीर ही विषैला होता है? इसका नाम स्कॉर्पियन फिश है। इस दुर्लभ मछली की खोज भारत के वैज्ञानिकों ने 2020 में मन्नार की खाड़ी में की थी।
Zara Hatke: दुनिया की सबसे अनोखी मछली, गिरगिट की तरह बदलती है रंग, कोबरा से भी ज्यादा है जहरीली
केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने सेतु कराई तट पर इस मछली को पाया था। पहली बार इस प्रजाति की मछली भारतीय जल में जीवित पाई गई थी।
रंग बदलती है मछली
स्कॉर्पियन फिश कई अनोखी विशेषताओं वाली मछली है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह गिरगिट की तरह अपना रंग बदल सकती है। यह आसपास के वातावरण के मुताबिक, अपना रंग बदलकर खुद को छिपा लेती है। रंग बदलने की वजह से शिकारियों से बचने के साथ शिकार को पकड़ने में आसानी होती है। इसकी वजह से इसे पहचान पाना बहुत मुश्किल होता है।
ऐसे महसूस करती है आसपास की वस्तुएं
स्कॉर्पियन फिश एक अत्यंत कुशल शिकारी है, जो शिकार के लिए एक खास तरीके का इस्तेमाल करती है, जिसे पार्श्व संवेदी प्रणाली कहा जाता हैं। यह प्रणाली एक तरह का अंतर्निहित रडार है जो मछली को पानी में होने वाली छोटी-छोटी हलचलों और कंपनों को महसूस करने में मदद करती है। इस तरह, यह मछली आसपास तैर रहे अन्य जीवों को देखे बिना ही ढूंढ सकती है और उन पर हमला कर सकती है। यह खासियत स्कॉर्पियन फिश को शिकार करने के साथ खतरों से बचने में भी काफी मदद करती है।
Viral Video: स्कूल के पहले दिन पापा ने बेटी को बैंड-बाजे के साथ पहुंचाया, लोग बोले- हम तो मार खाकर जाते थे
बेहद खतरनाक है यह मछली
स्कॉर्पियन फिश को इसका नाम इसके जहरीले कांटों की वजह से मिला है। इन कांटों में न्यूरोटॉक्सिन नामक एक जहरीला पदार्थ होता है। न्यूरोटॉक्सिन नर्वस सिस्टम(तंत्रिका तंत्र) के लिए बेहद खतरनाक होता है। यह उसी तरह का जहर है जो किंग कोबरा और समुद्री सांपों में पाया जाता है। यही कारण है कि इस मछली को खाने से भी जान जाने का खतरा रहता है।
Viral Video: तालाब में हल्दी वाला ट्रेंड कर रहा था लड़का, तभी फन फैलाए पानी से बाहर आया सांप, बाल-बाल बची जान
कहां पाई जाती है यह मछली
स्कॉर्पियन फिश स्कार्पेनिडे परिवार से संबंधित है, जिसमें कई जहरीली मछलियां शामिल हैं। यह मछली आमतौर पर इंडो-वेस्ट पैसिफिक क्षेत्र में पाई जाती है। स्कॉर्पियन फिश एक बेहद खतरनाक मछली है। यह समुद्र के तल पर लेटकर अपना रंग बदल लेती है और शिकार को अपने पास आने का इंतजार करती है।