फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं भारत के सबसे डरावने रेलवे स्टेशन, शाम होते ही पसर जाता है सन्नाटा

Fri, 21 May 2021 03:08 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 21 May 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
5 most haunted railway station in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय रेल विश्व का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। परिवहन की यह सुविधा यातायात के सबसे सुगम साधनों में से एक है। हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। बता दें कि भारत में करीब 8,000 रेलवे स्टेशन हैं। इनमें से कुछ स्टेशन इतने डरावने हैं कि शाम होते ही बिल्कुल सन्नाटा पसर जाता है। कुछ लोग इन स्टेशनों को भूतिया भी मानते हैं। आइए जानते हैं इन स्टेशनों के बारे में...

5 most haunted railway station in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नैनी जंक्शन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित नैनी जंक्शन को भी लोग भूतिया मानते हैं। इस रेलवे स्टेशन के नजदीक में ही नैनी जेल है। देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले कई स्वतंत्रता सेनानी नैनी जेल में बंद थे। जेल में बंद लोगों को कई तरह के यातनाओं का सामना करना पड़ता था। यातनाओं की वजह से ही जेल में बंद कई लोगों की मौत हो गई। लोगों का मानना है कि नैनी जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानियों की आत्माएं घूमती हैं।

5 most haunted railway station in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चित्तूर रेलवे स्टेशन
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित चित्तूर रेलवे स्टेशन भी डरावने रेलवे स्टेशनों में से एक है। स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों का मानना है कि बहुत समय पहले यहां हरी सिंह नामक एक सीआरपीएफ जवान ट्रेन से उतरा था। ट्रेन से उतरने के बाद आरपीएफ और टीटीई ने मिलकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही हरी सिंह की आत्मा इंसाफ के लिए रेलवे स्टेशन पर ही भटकती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most haunted railway station in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुलुंड रेलवे स्टेशन
मुंबई में स्थित मुलुंड रेलवे स्टेशन की गिनती भी भूतिया रेलवे स्टेशनों में होती है। इस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और आस-पास रहने वाले लोगों का दावा है कि उन्हें यहां लोगों के चीखने-चिल्लाने के साथ-साथ रोने की भी आवाजें सुनाई देती हैं।

विज्ञापन
5 most haunted railway station in india
बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित इस रेलवे स्टेशन की कहानी काफी रोचक है। भूतिया दावों की वजह से इस स्टेशन को 42 सालों तक बंद रखा गया था। हालांकि, साल 2009 में इसे फिर से खोल दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed