फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parade Of Planets: इस दिन आकाश में दिखेगा अद्भुत नजारा, सौर मंडल के 6 ग्रह एक साथ आएंगे नजर

Sat, 01 Jun 2024 12:37 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 01 Jun 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
A parade of planets is coming on June 3 six planets will be visible together from earth
वैज्ञानिकों ने खोज निकाली नई धरती, इसानों के रहने लायक है नया ग्रह - फोटो : Istock

A Parade Of Planets Is Coming On June 3: हमारी पृथ्वी के बाहर अक्सर ऐसी कई घटनाएं होती रहती हैं, जिनके बारे में जानकर बेहद हैरानी होती है। वहीं कुछ खगोलीय घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें पृथ्वी से भी देखा जा सकता है। अंतरिक्ष और ग्रहों में रूचि रखने वाले लोगों के 3 जून का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन आसमान में एक दुर्लभ चमत्कार देखने को मिल सकता है। दरअसल 3 जून को सौर मंडल के कई ग्रह धरती से नजर आएंगे। इस दौरान 6 ग्रह एक सीधी रेखा में देखे जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिन बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और नेपच्यून ग्रह इस परेड में एक सीधी रेखा में दिखेंगे। ऐसा नजारा तब देखने को मिलता है, जब सारे ग्रह सूर्य के एक ओर जमा हो जाते हैं। खास बात ये है कि यह नजारा धरती से भी देखा जा सकेगा। 

A parade of planets is coming on June 3 six planets will be visible together from earth
वैज्ञानिकों ने खोज निकाली नई धरती, इसानों के रहने लायक है नया ग्रह - फोटो : Istock

यह दुर्लभ नजारा देखने के लिए आपको सोमवार की सुबह दूरबीन लेकर तैयार रहना होगा। सूर्योदय के आसपास यह अद्भुत घटना दुनिया भर में दिखाई देगी। इसे ठीक तरह से देख पाने के लिए आपको उपकरणों की जरूरत होगी। इस दौरान अरुण और नेपच्यून धुंधले नजर आ सकते हैं, जबकि सूर्य से निकटता के कारण बृहस्पति और बुध की चमक काफी कम हो सकती है।

A parade of planets is coming on June 3 six planets will be visible together from earth
वैज्ञानिकों ने खोज निकाली नई धरती, इसानों के रहने लायक है नया ग्रह - फोटो : Istock

हालांकि कुछ ग्रहों को नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। मंगल और शनि को देखने में आसानी हो सकती है। इन्हें दूसरे ग्रहों के मुकाबले पहले और आसमान में थोड़ा ऊपर देखा जा सकता है। नासा के मोबाइल ऐप की मदद से आपको इसके बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है कि इसे कब और कहां से देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A parade of planets is coming on June 3 six planets will be visible together from earth
वैज्ञानिकों ने खोज निकाली नई धरती, इसानों के रहने लायक है नया ग्रह - फोटो : Istock

सोमवार को यह सभी ग्रह डायग्नल अरेंजमेंट में दिखाई देंगे, जिसमें शनि सबसे ऊपर रहेगा। इसके बाद नेपच्यून, मंगल, यूरेनस और बुध नजर आएंगे। वहीं बृहस्पति क्षितिज के सबसे करीब रहने वाला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, साउथ के देशों में रहने वाले लोगों के लिए इस दुर्लभ नजारा देखना थोड़ा आसान हो सकता है।

विज्ञापन
A parade of planets is coming on June 3 six planets will be visible together from earth
वैज्ञानिकों ने धरती को ठंडा करने के लिए किया सीक्रेट टेस्ट - फोटो : pixabay

खास बात यह है कि यह नजारा कई दिनों तक दिखेगा। इसी साल अगस्त और जनवरी 2025 में भी आप इसे देख पाएंगे। इसके बाद फरवरी 2025 में भी आप सात ग्रहों की परेड देख सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ सालों में ऐसी ही कई घटनाएं होंगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed