Alien News in Hindi: दुनियाभर में एलियंस को लेकर बहस तेज हो गई है। एलियंस को लेकर आए दिन कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। दुनियाभर में कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।
{"_id":"62c6d8048747d22710244955","slug":"alien-news-in-hindi-ufo-expert-clams-aliens-may-live-under-ocean-or-in-cave-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alien News: यूएफओ एक्सपर्ट का दावा, धरती पर ही छिपे हैं एलियंस, आइंस्टीन की सहयोगी ने लिया था इंटरव्यू! ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Alien News: यूएफओ एक्सपर्ट का दावा, धरती पर ही छिपे हैं एलियंस, आइंस्टीन की सहयोगी ने लिया था इंटरव्यू!
Thu, 07 Jul 2022 06:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
धरती पर ही छिपे हैं एलियंस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरती पर ही छिपे हैं एलियंस
- फोटो : iStock
'UFO's: A Fundamental Truth' नाम की किताब लिखने वाली लेखिका Anna Whitty मानती हैं कि वास्तव में इंसान ही एलियंस हैं, हालांकि बहुत आधुनिक हैं। इससे पहले भी कई लोगों ने एलियंस को लेकर हैरान करने वाले दावे किए हैं, लेकिन किसी ने भी इसका सबूत नहीं दिया है।
धरती पर ही छिपे हैं एलियंस
- फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ शर्ली राइट के बयान पर Anna Whitty ने यह दावा किया है। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की पूर्व सहयोगी थीं डॉ शर्ली राइट। आइंस्टीन की पूर्व सहयोगी ने दावा किया है कि साल 1947 में रोसवेल क्रैश साइट पर मिले एलियंस का उन्होंने इंटरव्यू लिया था। एक नई डॉक्यूमेंट्री में रहस्यमयी घटनाओं के बारे में बताया गया है और इसमें इस इंटरव्यू का भी जिक्र है। उनका दावा है कि एलियंस ने उनसे सवाल किया कि इंसान ने समुद्र में कितनी गहराई तक खोज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धरती पर ही छिपे हैं एलियंस
- फोटो : iStock
एना के अलावा एक्सपर्ट फिलिप मेंटल और डॉ डेविड हॉल भी इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा थे। इसमें मशहूर जादूगर यूरी गेलर भी हैं। एना का कहना है कि मैं सोचती हूं कि एलियन हमेशा से यहां पर हैं। उनका कहना है कि शर्ली की बातें सच हैं तो यह बिल्कुल प्रमाणिक है कि एलियन दूसरे ग्रह की जगह समुद्र के नीचे या गुफाओं में ही रहते हैं।
विज्ञापन
धरती पर ही छिपे हैं एलियंस
- फोटो : iStock
उन्होंने कहा कि धरती पर कुछ हजार वर्षों में एक तबाही मचने के संकेत हैं। धरती पर रहने वाले इंसान हर हजार सालों में रीसेट होते हैं और पाषाण युग से अपनी शुरुआत करते हैं। उनका कहना है कि एलियन बहुत सुरक्षित हैं, क्योंकि वह अंडरग्राउंड हैं। इससे पहले कई लोगों ने धरती पर एलियंस के हमले की चेतावनी दी है।