फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: अंतरिक्ष से जलता आया एलियन का विमान महासागर में हुआ क्रैश! वैज्ञानिक ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Wed, 27 Apr 2022 10:34 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
Alien Technology Crashed Into Pacific Ocean Know What Scientists Claimed News in Hindi
एलियन का विमान महासागर में हुआ क्रैश! - फोटो : iStock

Alien UFO Crashed Into Pacific Ocean: एलियंस को लेकर आए दिन अलग-अलग दावे किए जाते हैं। अंतरिक्ष में एलियंस की मौजदूगी सबसे बड़ा रहस्य है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने में लगे हुए हैं, लेकिन एलियंस को लेकर उन्हें अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। लेकिन आए दिन एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। कुछ लोगों ने धरती पर एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। अब इस बीच हार्वर्ड के एक वैज्ञानिक ने दूसरी दुनिया के जीव को लेकर नया दावा किया है। 



वैज्ञानिक ने दावा करते हुए कहा कि एलियंस के एक विमान (UFO) के प्रशांत महासागर में क्रैश होने की संभावना है। वैज्ञानिक इस दावे को साबित करने के लिए एक मिशन की तैयारी में लगे हुए हैं। अब आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि वैज्ञानिक के दावे में कितनी सच्चाई है। आइए जानते हैं कि उन्होंने एलियन को लेकर क्या दावे किए हैं...

Alien Technology Crashed Into Pacific Ocean Know What Scientists Claimed News in Hindi
एलियन का विमान महासागर में हुआ क्रैश! - फोटो : iStock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवी लोएब का दावा है कि एक स्पेसक्राफ्ट की तरह दिखने वाली वस्तु धरती पर दुर्घटनाग्रस्त हुई और पापुआ न्यू गिनी के मैनुस द्वीप के तट से उसकी टक्कर हुई। अमेरिकी स्पेस कमांड ने इसको लेकर कहा है कि यह सिर्फ एक उल्कापिंड था।

Alien Technology Crashed Into Pacific Ocean Know What Scientists Claimed News in Hindi
एलियन का विमान महासागर में हुआ क्रैश! - फोटो : iStock


एवी लोएब पहले भी इस तरह के दावे कर चुके हैं जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह काफी लंबे से अंतरिक्ष पर शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिक अक्सर उनको दावों से असहमत रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien Technology Crashed Into Pacific Ocean Know What Scientists Claimed News in Hindi
एलियन का विमान महासागर में हुआ क्रैश! - फोटो : iStock


समुद्र से ऐसे निकालेंगे एलियन का विमान 

उन्होंने अपने लिखे एक निबंध में बताया है कि एक इंटरस्टेलर उल्कापिंड की हमारी खोज ने एक नए रिसर्च की शुरुआत की है। लोएब अपनी थ्योरी पर शोध करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि महासागर से वह कैसे किसी चीज को बाहर निकालेंगे। 

विज्ञापन
Alien Technology Crashed Into Pacific Ocean Know What Scientists Claimed News in Hindi
एलियन का विमान महासागर में हुआ क्रैश! - फोटो : Pixabay



एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवी लोएब ने बताया है कि वह प्रशांत महासागर से चीजों को खींचने के लिए स्कूपिंग मैग्नेट का इस्तेमाल करेंगे। उनका सपना एक ऐसे उपकरण के बटन को दबाना है जिसका निर्माण धरती के बाहर हुआ हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed