Alien News: इन दिनों एलियन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आए दिन इस परग्रही जीव को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। ब्रह्मांड में एलियन की मौजदूगी आज भी रहस्य है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनको अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। यूएफओ और एलियन को लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत भी नहीं है। अब इस बीच एशिया में एक जगह को एलियन का हॉट स्पॉट बताया जा रहा है।
Alien News: एशिया को पसंद करते हैं एलियन! यहां पर एक साल में दिखे 452 यूएफओ
अंतरराष्ट्रीय यूएफओ संस्थान के प्रमुख ने यह बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम विदेशी जीवन के सबूत देने के लिए तैयार है। लैब ने कई तस्वीरें जारी की हैं जिसमें से एक में आसमान में यूएफओ दिखाई दे रहा है। लैब की तरफ से दावा किया गया है कि 452 यूएफओ देखने के उसके पास सबूत हैं।
अकेहरु मिकामी का कहना है कि उनकी टीम में शामिल शोधकर्ताओं ने अब तक जापान के लिनोमाची जिले में 452 यूएफओ जैसे दृश्य को रिकॉर्ड किया है। उन्होंने बताया है कि इसके वीडियो और फोटो भी हैं। यह कोई पक्षी नहीं है बल्कि इनके यूएफओ होने की संभावना है। जारी की गई तस्वीरों को लेकर उन्होंने यह बातें कही हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल जापान के इनो फुकुशिमा प्रान्त में यूएफओ लैब को खोला गया है। इस लैब की स्थापना उड़ने वाली वस्तुओं की पहेली को सुलझाने के लिए किया गया है।
अकेहरु मिकामी ने बताया कि लिनोमाची जिले को लंब समय से जापान में एक लोकप्रिय एलियन हॉटस्पॉट के तौर पर देखा जाता है। उनका कहना है कि यूएफओ फुरेइकन संग्रहालय में 3000 दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों को रखा गया है। हाल ही में चीन ने एलियन के सिग्नल मिलने का दावा किया था। चीन के महाशक्तिशाली स्काई आई टेलिस्कोप ने ऐसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल खोजे हैं जो पहले मिलने सकेतों से अलग है। वैज्ञानिक इसे धरती के बाहर जीवन होने के संकेत मान रहे हैं। अमेरिका में भी एलियन को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं।