{"_id":"62e8c2cccaf26e4d8e453c8e","slug":"aliens-on-earth-ufo-sightings-places-revealed-know-full-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aliens News: धरती पर ये है एलियंस की सबसे पसंदीदा जगह, अब तक डेढ़ लाख बार उतर चुके हैं यूएफओ!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Aliens News: धरती पर ये है एलियंस की सबसे पसंदीदा जगह, अब तक डेढ़ लाख बार उतर चुके हैं यूएफओ!
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धरती पर ये है एलियंस की सबसे पसंदीदा जगह
- फोटो : Pixabay
Aliens News: एलियंस के अस्तित्व को लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई है। आए दिन एलियन को लेकर नए-नए दावे किए जा रहे हैं। कई बार लोगों ने धरती पर एलियन देखने का दावा किया है। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? इस सवाल का जवाब जानने की वैज्ञानिक सालों से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली है।
कुछ लोगों ने दावा किया है ब्रह्मांड में एलियन रहते हैं। उनका है कि धरती पर जिस तरह से इंसान रह रहे हैं वैसे ही एलियंस भी किसी ग्रह पर रहते हैं। बताया जाता है कि एलियंस धरती पर आ चुके हैं और उन्होंने इंसानों पर रिसर्च भी किया है। लेकिन अभी तक किसी के पास इस बात का सबूत नहीं है कि ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है। अब सवाल यह है कि अगर एलियंस मौजूद हैं तो कहां रहते हैं? इन सवालों के बीच एक्सपर्ट्स ने चौंकाने वाला दावा किया है।
Trending Videos
2 of 5
धरती पर ये है एलियंस की सबसे पसंदीदा जगह
- फोटो : iStock
एक्सपर्ट्स ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि धरती पर किस जगह को एलियन सबसे ज्यादा पंसद करते हैं। उनका कहना है कि इस जगह पर एलियंस सबसे अधिक आते हैं। एक्सपर्ट्स ने नई थ्योरी में यह दावा किया है कि इस स्थान पर सबसे अधिक देखे जाने की वजह से एलियंस की पसंदीदा जगह बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
धरती पर ये है एलियंस की सबसे पसंदीदा जगह
- फोटो : Pixabay
एक्सपर्ट्स ने अमेरिका में स्थित एक जगह को एलियन की पंसदीदा जगह बताई है। उनका दावा है कि वॉशिंगटन को एलियन सबसे अधिक पसंद करते हैं और उन्होंने यहां पर डेढ़ लाख से ज्यादा बार यूएफओ देखने का दावा किया है। 1974 से दर्ज आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया गया है। नेशनल यूएफओ रिपोर्टिंग सेंटर के रजिस्टर में यह आंकड़ा दर्ज है।
4 of 5
धरती पर ये है एलियंस की सबसे पसंदीदा जगह
- फोटो : iStock
लॉकडाउन के दौरान रिटायर्ड अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया था कि अमेरिका की सरकार एलियन के बारे में बहुत कुछ जानती है और उन्होंने कहा कि वह दुनिया से क्यों जानकारी छिपा रही है। यह पता नहीं है। वॉशिंगटन में एक लाख लोगों में से 88 लोगों ने एलियंस देखने का दावा किया है। दर्ज रिकार्ड्स के मुताबिक, डेढ़ लाख से अधिक बार यूएफओ यहां पर उतरे हैं जिसके आधार पर एक्सपर्ट्स ने वॉशिंगटन को एलियंस की पसंदीदा जगह बताई है।
विज्ञापन
5 of 5
धरती पर ये है एलियंस की सबसे पसंदीदा जगह
- फोटो : iStock
आंकड़ों का अध्ययन करने पर पता चला है कि जुलाई के महीने में एलियन की हलचल अधिक रहती है। अमेरिका में दिखने वाले यूएफओ और एलियंस के दावे को रजिस्टर किया जाता है जिसके आधार पर जुलाई के महीने में सबसे अधिक एलियन देखे गए हैं। सबसे अधिक वॉशिंगटन में एलियंस देखने की घटना हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।