{"_id":"62e8afb2a1cfec577b2c4acc","slug":"ind-vs-wi-2nd-t20i-2022-india-vs-west-indies-match-highlights-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Photos: तीन खिलाड़ियों ने पहनी अर्शदीप की जर्सी, कप्तान रोहित हुए नाराज, आवेश की नो बॉल ने हराया मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI Photos: तीन खिलाड़ियों ने पहनी अर्शदीप की जर्सी, कप्तान रोहित हुए नाराज, आवेश की नो बॉल ने हराया मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:09 AM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत के तीन खिलाड़ी अर्शदीप की जर्सी पहनकर मैदान उतरे। हालांकि, इनमें से अर्शदीप ही अच्छा खेल दिखा पाए। सूर्यकुमार और आवेश इस मैच में फेल रहे।
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस मैच में भारत के तीन खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के नाम की जर्सी पहनकर खेलने उतरे थे। पहले सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप की जर्सी पहनकर भारत के लिए पारी की शुरुआत की। इसके बाद आवेश खान भी अर्शदीप की जर्सी में ही नजर आए।
इस मैच में छोटा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम अंत तक लड़ी, लेकिन आखिरी ओवर में आवेश खान की नो गेंद ने भारत को मैच हरा दिया। वहीं, कप्तान रोहित मैनेजमेंट से काफी नाराज दिखे और अर्शदीप ने एक बार फिर अपनी यॉर्कर से सभी का दिल जीत लिया। यहां हम इस मैच के खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 10
अर्शदीप की जर्सी पहनकर तीन भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में भारत के तीन खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे। मैनेजमेंट में कमियों के चलते सभी खिलाड़ियों का सामान देरी से पहुंचा था। इसी वजह से यह मैच आठ की बजाय रात 11 बजे शुरू हुआ। इस समय तक भी सभी खिलाड़ियों का सामान नहीं पहुंचा था। ऐसे में खिलाड़ियों को एक दूसरे की जर्सी पहननी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
आवेश खान की नो बॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन की जरूरत थी। ऐसे में कप्तान रोहित ने भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान पर भरोसा जताया और आवेश ने पहली ही गेंद नो बॉल कर दी। इसके बाद अगली गेंद में फ्री हिट पर छक्का लगा और ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर वेस्टइंडीज ने मैच जीत लिया।
4 of 10
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के मैनेजमेंट से बेहद नाराज नजर आए। रोहित का गुस्सा मैच के दौरान भी दिख रहा था। वो इस मैच में बल्ले के साथ भी फ्लॉप रहे। ऐसे में उनका गुस्सा और ज्यादा हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप सिंह ने इस मैच में भी कमाल की गेंदबाजी की। खासकर 19वें ओवर में उनकी शानदार यॉर्कर ने रोवमन पॉवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। अर्शदीप ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है और वो टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में भी जगह बना सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।