सब्सक्राइब करें

गरीब मालिक अस्पताल में हुआ एडमिट, देखने पहुंचे वफादार कुत्ते, कहानी सुन रो पड़ेंगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Tue, 18 Dec 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
When Homeless Man was Admitted in Hospital, His Four Street dog friends waiting outside hospital

कुत्ते को इंसानों का सबसे वफादार जानवर माना जाता है। साथ ही दुनिया में जानवरों से इंसानों का तरह-तरह का प्यार अक्सर ही हम लोग सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है जिसपर कुछ कुत्ते अस्पताल के गेट पर खड़े हैं। 

Trending Videos
When Homeless Man was Admitted in Hospital, His Four Street dog friends waiting outside hospital
- फोटो : social media

दरअसल, ब्राजील के रियो डू सुल शहर से वायरल हुई यह पोस्ट बहुत ही भावुक है। यहां एक बेघर शख्स की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसके पीछे-पीछे चार कुत्ते भी अस्पताल पहुंच गए, जिसे देखकर लोग और अस्पताल प्रशासन हैरान हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
When Homeless Man was Admitted in Hospital, His Four Street dog friends waiting outside hospital
- फोटो : social media
बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती उस बेघर शख्स का अपना कोई नहीं है। लेकिन अस्पताल के बाहर खड़े चार बेजुबानों की आंखों में उस शख्स के लिए प्यार और ख्याल साफ देखा जा सकता है। इस पूरे मामले को ब्राजील के एक निजी अस्पताल की एक नर्स क्रिस मेमप्रिम (Cris Mamprim) ने फेसबुक पर पोस्ट किया है।


 
When Homeless Man was Admitted in Hospital, His Four Street dog friends waiting outside hospital
- फोटो : pixabay.com

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अस्पताल में रात के करीब तीन बजे सीजर नाम के एक बेघर शख्स को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जबकि उसके साथ वाले आए गेट पर ही रुक गए। बताया जा रहा है कि अस्पताल के स्टाफ ने जब उन बेजुबानों को बाहर खड़े देखा तो न केवल उन्हें अंदर बुलाया, बल्कि खाना भी खिलाया।  

विज्ञापन
When Homeless Man was Admitted in Hospital, His Four Street dog friends waiting outside hospital
- फोटो : pixabay.com

हालांकि पता चला है कि बीमार सीजर अपने इन बेजुबान साथियों को रोजाना खाना खिलाता था और कई बार इन्हें खाना खिलाने के लिए वह भूखा भी रहा है, सीजर इन सब अपने दोस्तों का बहुत ध्यान रखता है। नर्स क्रिस मेमप्रिम की पोस्ट को अबतक 80 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। इसके अलावा 22 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट्स किए गए हैं। सोशल मीडिया पर इन वफादार कुत्तों की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed