{"_id":"632da016523f9e205908a576","slug":"ants-vs-human-population-know-how-many-ants-are-in-the-world-compared-to-humans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab-Gajab: धरती पर इंसान ज्यादा या चीटियां? इस रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab-Gajab: धरती पर इंसान ज्यादा या चीटियां? इस रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Fri, 23 Sep 2022 05:32 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 23 Sep 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
धरती पर हैं कितनी चीटियां
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Interesting Facts About Ants: चीटियां सबसे आम और आसानी से पाए जाने वाले कीड़ों में शामिल हैं। ये अक्सर हमें अपने घरों में देखने को मिल जाती हैँ। ये दिखने में बेहद छोटी होती हैं, लेकिन ये हमेशा झुंड में रहना पसंद करती हैं। चीटियां हमें कहीं भी बड़ी आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस धरती पर चीटियां अधिक हैं, या फिर इंसान? ये काफी दिलचस्प सवाल है लेकिन इसका जवाब भी काफी मुश्किल है। आम तौर पर किसी विशेष प्रजाति के कितने जानवर धरती पर मौजूद हैं, इसका पता लगाया जा सकता है, लेकिन क्या चीटियों की गिनती की जा सकती है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। कि आखिर पृथ्वी पर कितनी चीटियां मौजूद हैं...
धरती पर हैं कितनी चीटियां
- फोटो : istock
ये आम तौर पर घरों और मैदानों में पाई जाती हैं। जो दिखने में बेहद छोटी होती हैं, लेकिन इनके अंदर कमाल की खूबियां होती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार हमारे ग्रह पर 20,000,000,000,000,000 चीटियां मौजूद हैं। जी हां, नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल की पीयर-रिव्यू प्रोसीडिंग्स में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने दुनिया भर से लगभग 500 चीटी की आबादी के अध्ययनों का विश्लेषण किया है।
धरती पर हैं कितनी चीटियां
- फोटो : istock
इस अध्ययन में सामने आया है कि पृथ्वी पर 20,000,000,000,000,000 चीटियां मौजूद हैं। वर्ल्ड बैंक की मानें तो धरती पर इंसानों की आबादी 7.8 अरब है, वहीं दूसरी तरफ देखें तो चीटियों की आबादी लगभग 2.5 मिलियन प्रति व्यक्ति है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में चीटियों की 15,700 प्रजातियां और उप-प्रजातियां पाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धरती पर हैं कितनी चीटियां
- फोटो : istock
शोधकर्ताओं ने बताया कि ये आंकड़ा काफी चौकाने वाला है, जो चीटियों की पहले की वैश्विक आबादी के अनुमान से 2 से 20 गुना अधिक है। इस शोध के लिए पूरी टीम को फील्ड पर कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इन्होंने चीटियों के नमूने इकट्ठे किए, जिनपर किए अध्ययन में पाया गया कि दुनियाभर की चीटियों में कुल मिलाकर 12 मिलियन टन कार्बन का बायोमास है।
विज्ञापन
धरती पर हैं कितनी चीटियां
- फोटो : istock
चीटियों का बायोमास धरती के जंगली पक्षियों और स्तनधारियों के संयुक्त बायोमास से भी बड़ा है, जो इंसानों के कुल बायोमास के पांचवें हिस्से के बराबर बताया गया है। जैसा की हर जीव प्रकृति और वातावरण के संतुलन में एक अलग भूमिका निभाता है, उसी तरह चीटियां भी प्रकृति का बेहद अहम हिस्सा हैं।