फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interesting Fact: क्या आपको पता है कितने मेगापिक्सल की होती हैं इंसान की आंखें? जानिए रोचक तथ्य

Fri, 23 Sep 2022 04:17 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 23 Sep 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
How Many Megapixels Have Human Eye Know Interesting Facts in Hindi
कितने मेगापिक्सल की होती हैं आंखें - फोटो : istock
Facts About Eyes In Hindi: लोग अक्सर नया मोबाइल या कैमरा खरीदने से पहले इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि कैमरे कितने मेगापिक्सल का है। अधिक मेगापिक्सल की क्षमता रखने वाला कैमरा अधिक स्पष्ट तस्वीर देता है। यदि कैमरा कम मेगापिक्सल का होता है, तो तस्वीर भी अधिक स्पष्ट नहीं होती। लेकिन क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि हमारी आंखें कितनी मेगापिक्सल की होती हैं। कई लोगों को इसके बाद में अधिक जानकारी नहीं होगी। दरअसल, इंसान का शरीर जितना जटिल है उतना ही आधुनिक भी है। हमारे शरीर में हर अंग की अपनी अलग खासियत और काम है। मानव शरीर की आंखें भी एक कैमरे की ही तरह हैं। तो आइए जानते हैं, कि हमारी आंखों में और क्या-क्या खूबियां है। साथ ही जानेंगे कि इंसान की आंखें आखिर कितने मेगापिक्सल की होती है। अपनी आंखों के जरिए ही हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि हमारी आंख भी किसी डिजिटल कैमरे जैसी ही हैं।

 
How Many Megapixels Have Human Eye Know Interesting Facts in Hindi
कितने मेगापिक्सल की होती हैं आंखें - फोटो : istock
कितने मेगापिक्सल की होता हैं आंखें?
इंसानी आखें बहुत ही जटिल और दिलचस्प हैं, जिनके जरिए हम सुबह सोकर उठने से लेकर रात को सोने तक न जाने कितनी चीजें देखते हैं। अगर कैमरे की क्षमता के हिसाब से हम अपनी आंखों के बारे में बात करें तो ये हमें 576 मेगापिक्सल तक का दृश्य दिखाती हैं। इसका मतलब ये है कि हम अपनी आंखों से एक बार में 576 मेगापिक्सल के क्षेत्रफल को देख सकते हैं।
How Many Megapixels Have Human Eye Know Interesting Facts in Hindi
कितने मेगापिक्सल की होती हैं आंखें - फोटो : istock
हालांकि, हमारा दिमाग इसे एक साथ प्रोसेस नहीं कर पाता, लेकिन खास बात ये है कि हमें दिखने वाले दृश्य का केवल कुछ हिस्सा ही एकदम साफ (हाई डेफिनेशन) दिखता है। आंखों को अलग-अलग फोकस करने पर हमें पूरा दृश्य साफ दिखने लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
How Many Megapixels Have Human Eye Know Interesting Facts in Hindi
कितने मेगापिक्सल की होती हैं आंखें - फोटो : istock
हमारी आंखों की ये क्षमता पूरे जीवन समान नहीं रहती है। उम्र ढलने के साथ ही हमारे देखने की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसा नहीं है कि, अगर कोई एक युवक किसी दृश्य को स्पष्ट और साफ देख पा रहा है, तो एक बुजुर्ग को भी वह बिल्कुल साफ-साफ नजर आएगा।
 
विज्ञापन
How Many Megapixels Have Human Eye Know Interesting Facts in Hindi
कितने मेगापिक्सल की होती हैं आंखें - फोटो : istock
जिस तरह शरीर के बाकी अंग उम्र बढ़ने के साथ-साथ कमजोर हो जाते हैं, उसी तरह बढ़ती उम्र के साथ आंखों का रेटिना भी कमजोर होने लगता है। यही कारण है कि बुजुर्ग लोगों को नजर कमजोर हो जाती है और देखने में परेशानी होती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed