{"_id":"62d5379226ea313ec958409d","slug":"asmat-tribe-use-enemies-skull-as-pillows-eat-skin-after-killing-san","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asmat Tribe: ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, दुश्मनों का सिर काटकर खाती है मांस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Asmat Tribe: ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, दुश्मनों का सिर काटकर खाती है मांस
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Jul 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति
- फोटो : iStock
Asmat Tribe: दुनिया में कई रहस्यमयी जनजाति पाई जाती हैं। इन जनजातियों को इनकी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। दुनिया में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। ये जनजातियां जिन जंगलों में रहती हैं उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। वहां की सरकारें भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। इन जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं। इन्हीं में से एक अस्मत जनजाति है जिसे खूंखार माना जाता है। आइए जानते हैं इस जनजाति के बारे में...
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में स्थित न्यू गिनी में अस्मत जनजाति पाई जाती है। इन जनजाति के लोग दुश्मन को मारकर उसके मांस को पकाते हैं और खा जाते हैं। इसके अलावा मृतक की हड्डियों को गहनों की तरह इस्तेमाल करते हैं और उनके सिर को तकिए की जगह लगाते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कभी-कभी खोपड़ी तोड़कर बर्तन बना लेते हैं और उसको खाना खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
Trending Videos
2 of 6
ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति
- फोटो : iStock
इस जनजाति के लोग इतने खूंखार होते हैं कि दुश्मन को मारकर जब मांस पकाते हैं, तो उस दौरान उत्सव मनाते हैं। दुश्मनों के दिल में खौफ पैदा करने के लिए जनजाति के लोग ऐसा करते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खौफनाक जनजाति के लोग अपने आपको योद्धा मानते हैं। इस जनजाति के लोग दुश्मन को मारने के बाद उसके सिर के मांस का दावत देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Asmat Tribe
- फोटो : iStock
जनजाति के लोग ऐसा इसलिए करते है, क्योंकि अपनी वीरता और आदिवासियों के प्रति वफादारी का प्रदर्शन कर सकें। जनजाति के लोग दुश्मन के सिर को तंदूर में भूनकर खा जाते हैं। इसके अलाना वो कई अजीबोगरीब रीति-रिवाजों का भी पालन करते हैं।
4 of 6
Asmat Tribe
- फोटो : iStock
न्यू गिनी में रहने वाले अस्मत जनजाति के लोग दुश्मन का मांस पकाते समय अनुष्ठान करते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इंसान का सिर पवित्र होता है और उसकी तुलना फल से करते हैं। इसके साथ ही मृतक की हड्डियों को भविष्य के अनुष्ठानों में इस्तेमाल करते हैं। उत्सव के समय दुश्मन के सिर को बच्चों के पैर के बीच में रख देते हैं और इसके पीछे मान्यता है कि दुश्मन की शक्ति बच्चे में आ जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
Asmat Tribe
- फोटो : iStock
अस्मत जनजाति के लोग दुश्मन की हड्डियों को घर में रखना शुभ मानते हैं। इस जनजाति के ज्यादातर लोग नदियों के किनारे घर बनाकर रहते हैं। वह शिकार के लिए ऐसा करते हैं। वह दुश्मन की रीढ़ की हड्डी और निचले भाग को अपने साथ ट्रॉफी की तरह रखते हैं। दुश्मन के निचले जबड़े को घर में रखना शौर्य की निशानी मानते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।