{"_id":"61f65626d4515f5f7128f0a2","slug":"australian-scientists-discovered-an-mysterious-spinning-object-in-the-milky-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Space News: आसमान में नाचती हुई दिखी बेहद रहस्यमयी चीज, खौफ में दुनिया के वैज्ञानिक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Space News: आसमान में नाचती हुई दिखी बेहद रहस्यमयी चीज, खौफ में दुनिया के वैज्ञानिक
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आसमान में नाचती दिखी बेहद रहस्यमयी चीज
- फोटो : Jayanne English/EMU/Dark Energy Survey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसको लेकर समय-समय पर वैज्ञानिक नए-नए खुलासे करते रहते हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने आसामान में एक रहस्यमयी चीज देखी है जिसके बाद वह हैरत में पड़ गए हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि आकाशगंगा में एक रहस्यमयी वस्तु नाच रही है। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले ऐसी चीज कभी नहीं देखी है।
Curtin University के छात्रों ने सबसे पहले आसमान में इस ऑब्जेक्ट को देखा था। छात्रों ने देखा था कि रेडियो तरंगों का भयानक बिस्फोट होता है। यह विस्फोट हर 18 मिनट पर होता है और एक मिनट तक बरकरार रहता है। ब्रह्मांड में अक्सर एक वस्तु देखी जाती है जो पल्स एनर्जी के रूप में ऊर्जा को स्पंदित करती है। लेकिन इस तरह के वस्तु को पहली बार देखा गया है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी वस्तु के बारे में...
2 of 4
आसमान में नाचती हुई दिखी बेहद रहस्यमयी चीज
- फोटो : iStock
इस रहस्यमयी चीज को ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी की टीम समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह चीज क्या है। कर्टिन यूनिवर्सिटी के स्नातक छात्रों ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में इस वस्तु को देखा है। उन्होंने मुर्चिसन वाइल्डफिल्ड एरे में नई तकनीक और टेलीस्कोप से आकाशगंगा का निरीक्षण के दौरान इस वस्तु को देखा।
3 of 4
आसमान में नाचती हुई दिखी बेहद रहस्यमयी चीज
- फोटो : Pixabay
छात्रों का कहना है कि यह वस्तु कुछ ही घंटे में कई बार देखा गई और गायब हो गई। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे ऑब्जेक्ट के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। ऐसी चीजों से खगोलविद डर रहे हैं, क्योंकि उनको आकाश में इन रहस्यमयी वस्तुओं के बारे में पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आसमान में नाचती हुई दिखी बेहद रहस्यमयी चीज
- फोटो : Pixabay
खगोलवैज्ञानिकों का कहना है कि इस रहस्यमयी वस्तु से निश्चित समय पर रेडियो तरंग की किरणें उत्सर्जित होती हैं। वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि रहस्यमयी वस्तु पृ्थ्वी से 400 प्रकाश दूर स्थित है। इसका बहुत मजबूत चुंबकीय क्षेत्र है और बेहद चमकीला है। अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि यह जल्दबाजी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।