{"_id":"65c71ee98be27f519000a3b0","slug":"axolotl-can-regenerate-its-broken-body-parts-creature-who-may-grow-severed-body-parts-of-humans-2024-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: इंसानों के कटे अंग उगा सकता है ये जीव! बस मिल जाए एक चीज तो हो जाएगा काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: इंसानों के कटे अंग उगा सकता है ये जीव! बस मिल जाए एक चीज तो हो जाएगा काम
हमारी धरती कर एक से बढ़कर एक अजूबे मौजूद हैं, जिनके बारे में हम आज भी नहीं जानते हैं। कुछ जीव ऐसे भी हैं, जिनके बारे में हम लगातार अधिक जानने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ जीव ऐसे भी है, जो इंसानों की बीमारियां तत्काल ठीक करने की क्षमता रखते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम मैक्सिकन एक्सोलॉटल है। इस अनोखे जीव के पास अपने कटे-फटे अंगों को दोबारा उगाने की असाधारण ताकत है।
विएना के रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्युलर पैथोलॉजी के वैज्ञानिकों की मानें तो, अगर इंसानों में इसका जीन डाल दिया जाए तो वह भी कटे-फटे अंगों को अपने आप ठीक कर सकेंगे। हफ्तेभर में ही हड्डियां दुरुस्त हो जाएंगी। मैक्सिकन एक्सोलॉटल (mexican axolotl) नाम से जाना जाने वाला ये जीव मुख्य रूप से मैक्सिको की झीलों में पाया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह पानी के अलावा जमीन पर भी रह सकते हैं।
2 of 5
axolotl fish
- फोटो : istock
छिपकली जैसा दिखने वाला ये जीव अपने कटे हुआ अंग को हफ्ते भर में ही वापस उगा लेता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह हड्डी, नस और मांस के साथ उन अंगों को भी फिर से उसी जगह पर उगा लेता है, जो किसी वजह से नष्ट हो गया हो। इतना ही नहीं रीढ़ की हड्डी में लगी चोट को भी यह कुछ ही दिनों में दुरुस्त कर सकते हैं। यह अपने हाथ, पैर, पूंछ, जबड़े, मस्तिष्क और हृदय को भी पुनर्जीवित करने की क्षमता रखते हैं।
3 of 5
axolotl fish
- फोटो : istock
इस जीव को आधा काट दें तो क्या होगा?
वैज्ञानिकों का कहना है कि ये अपने मस्तिष्क के अग्र भाग को पुनर्जीवित कर लेते हैं। इस प्रक्रिया को टेलेंसफेलॉन कहा जाता है। अगर आप उनकी रीढ़ की हड्डी को कुचल देंगे तो लगभग तीन सप्ताह बाद पाएंगे कि रीढ़ की हड्डी की सभी मशीनरी फिर से जुड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
axolotl fish
- फोटो : istock
इसके पूंछ और पैर भी फिर से सामान्य रूप से काम करने लगेंगे। यह जीव अपने टेस्टस को भी प्रभावशाली ढंग से पुनर्जीवित कर सकता है। ये एक्सोलॉटल घाव को बंद करने में केवल कुछ घंटों का समय लगाते हैं, जिसे भरने में इंसानों को हफ्तों लग जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
axolotl fish
- फोटो : istock
हाल ही में वैज्ञानिकों की एक टीम ने पाया कि इस जीव में इंसानों से भी बड़ा जीनोम ग्रुप मौजूद होता है। यह तकरीबन 32 हजार मिलियन डीएनए का एक जोड़ है, जो इंसानों के मुकाबले 10 गुना अधिक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विएना के रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्युलर पैथोलॉजी के डॉक्टरों ने एक रिसर्च में पाया कि इनके कुछ जीन अगर इंसानों में आ जाएं, तो वह भी अपने कटे-पिटे अंगों को आसानी से उगा सकते हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं है, यह अभी केवल काल्पनिक ही माना रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।