Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के अंदर भारत में आ सकती है ये बड़ी मुसीबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2022 में दुनिया में तापमान कम होगा जिसकी वजह से टिड्डियों का प्रकोप बढ़ेगा। भोजन की तलाश में टिड्डियां भारत पर हमला करेंगी। टिड्डियों के हमलों में फसलों को भारी नुकसान होगा।
इसकी वजह से भारत में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और देश में भूखमरी पैदा होने की संभावना है। अगर बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित होती हैं, तो देश में बड़ी मुसीबत आ सकती है। इससे पहले बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं जिनकी वजह से लोगों के मन में डर समा गया है।
Mysterious World: यहां सुमद्र में हजारों फीट नीचे मिली रहस्यमयी दुनिया, रहते हैं ये खतरनाक जीव
बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। इनमें कुछ देशों में पानी की कमी से परेशानी होने की बात कही थी। पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने लोगों को कम पानी इस्तेमाल करने को कहा है। 1950 के दशक के बाद से इन देशों में सबसे कम बारिश हो रही है। इटली को भी 1950 के दशक के बाद से सबसे ज्यादा सूखे का सामना करना पड़ रहा है।
बाबा वेंगा ने कहा था कि इस साल एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आएगी। इसके अलावा भूकंप और सूनामी आने की भविष्यवाणी की थी। इस साल भारी बारिश और बाढ़ से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मची थी। बांग्लादेश, भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और थाईलैंड में भी लोगों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है। इससे लगता है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणियां भी बिल्कुल सच सबाति हुई हैं।
Optical Illusion: तस्वीर में छिपकर बैठा है खतरनाक बाघ, हिम्मत है तो 17 सेकंड के अंदर खोजकर दिखाएं