सब्सक्राइब करें

Aliens News: इंसानों हम आ चुके हैं..., आधी रात लोगों के फोन पर आया एलियन अटैक का मैसेज, इस देश में मचा हड़कंप

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 23 Jun 2026 02:16 PM IST
सार

Aliens News: ब्राजील के कई राज्यों में लोगों के मोबाइल फोन में आधी रात को एलियन हमले का अलर्ट आया। इसके बाद हड़कंप मच गया। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन
brazil attacked by aliens civil defense alert platform false Aliens News
इंसानों हम आ चुके हैं..., आधी रात लोगों के फोन पर आया एलियन अटैक का मैसेज - फोटो : AI

Aliens News: वर्षों से लोगों के मन में सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? यह सवाल अक्सर आम लोगों को परेशान करता है। एलियंस को लेकर कई तरह के दावे किए जाते है। अब ब्राजील के कई राज्यों में लोगों को एक ऐसा मिला, जिसने उनके होश उड़ा दिए। आधी रात को उनके मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजे गए। इसमें चेतावनी दी गई थी कि एलियन के हमले के लिए तैयार रहें। 



क्यों और किसने भेजी लोगों को चेतावनी? 

ब्राजील के सिविल डिफेंस अलर्ट प्लेटफॉर्म की तरफ से शुक्रवार रात और शनिवार सुबह के बीच यह अलर्ट मैसेज भेजे गए थे। इस सिस्टम का आम तौर पर बाढ़, जमीन खिसकने, तूफान और अन्य आपातकाल स्थितियों की गंभीर चेतावनियों के लिए होता है। एक्सट्रीम अलर्ट के नोटिफिकेशन से कई शहरों में लोगों की नींद खुल गई। 

इन मैसेज में मिसैन्थ्रोपी-Misanthropy यानी इंसानियत से नफरत या अविश्वास शब्द का इस्तेमाल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कुछ लोगों के मोबाइल फोन पर ऐसे मैसेज आए, जो जन-सुरक्षा की सलाह कम और कम बजट वाली साइंस-फिक्शन फिल्म के शुरुआती सीन की तरह अधिक लग रहे थे।

Viral Video: टीचर के सामने ही नन्हे बच्चे ने दिखाया भोकाल, गुस्से में कही पूरे स्कूल को तोड़ देने की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनास गेरैस राज्य की राजधानी बेलो होरिजोट के रहने वाले कुछ लोगों को एक मैसेज आया जिसमें लिखा था, ''खुद को बचाएं, एलियन का हमला। इंसानों, हम आ चुके हैं। एक और मैसेज में मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में संभावित बवंडर को चेतावनी दी गई थी। बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एलियन ने कोई हमला नहीं किया। 

Viral: US के अपार्टमेंट से ज्यादा पसंद आए भारत के फ्लैट, अमेरिकी महिला ने की दोनों देशों के घरों की तुलना

नेशनल सिविल डिफेंस के मुताबिक, नेशनल अलर्ट प्लेटफाॅर्म से छेड़छाड़ की गई थी। एजेंसी की तरफ से बताया गया था कि शनिवार रात 1.30 बजे सिस्टम को ऑफलाइन किया गया था, क्योंकि एक थर्ड पार्टी ने कई क्षत्रों में दूर से ही अलर्ट भेज दिए थे। फेडरल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टेक्नीशियन प्लेटफाॅर्म को ठीक करने में लगे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed