फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird Habits: ऑफिस में करते हैं ब्रश, दिन में कई बार नहाते हैं इस देश के लोग

Fri, 08 Dec 2023 04:29 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 08 Dec 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Brazilian weird Habits everyone is brushing their teeth at work
toothbrush - फोटो : istock

Weird Brazilian Habits: आमतौर पर लोग दिन में दो बार अपने दांतों को साफ करते हैं, एक सुबह उठने के बाद और दूसरा रात को सोने से पहले। पर दुनिया में एक देश ऐसा भी है जिनके ब्रश करने का तरीका थोड़ा अलग है। यहां लोग दिन में एक या दो बार ब्रश नहीं करते, बल्कि ये दिन में कई बार दांतों की सफाई करते हैं। अजीब बात तो ये है कि इस वजह से ये लोग हर जगह अपना टूथब्रश साथ रखते हैं और (Brazil brush teeth at work) ऑफिस भी लेकर जाते हैं, ताकि वह लंच करने के बाद अपने दांत साफ कर सकें। दरअसल हम बात कर रहे हैं दुनिया के पांचवें सबसे बड़े देश ब्राजील की। ब्राजील के लोग कुछ अजीबोगरीब रिवाज का पालन करते हैं, जिनके बारे में सुनकर आपको अजीब लग सकता है। आज हम आपको उनकी एक ऐसी ही आदत के बारे में बताने जा रहे है, जो बाकी दे देशों के लिए असामान्य है।

Brazilian weird Habits everyone is brushing their teeth at work
toothbrush - फोटो : istock

इस देश में लोगों को दिन में कई बार ब्रश करने की आदत है। ये लोग अपने दातों का खास ख्याल रखने के लिए दिन में कई बार ब्रश करते हैं। इससे भी हैरानी की बात ये है कि ये अपने दफ्तर में भी टूथब्रश साथ लेकर जाते हैं और खाना खाने के बाद ब्रश करते हैं। आपको शॉपिंग मॉल के बाथरूम में भी कई लोग ब्रश करते दिख जाएंगे।

Brazilian weird Habits everyone is brushing their teeth at work
shawer - फोटो : istock

दिन में कई बार नहाते हैं ये लोग
ये लोग अपने दांतों के साथ अपने शरीर की साफ-सफाई का भी बेहद खास ख्याल रखते हैं। ब्राजीलियन लोग एक दिन में कई बार (Brazilians take several showers a day) नहाते भी हैं। सुबह और शाम को नहाने का रिवाज तो कई देशों में है, लेकिन ब्राजील में लोग दिन में भी कई बार नहाते हैं। गर्मियों में तो ये संख्या और भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brazilian weird Habits everyone is brushing their teeth at work
eating - फोटो : istock
ब्राजीलियन को और भी कई अजीबोगरीब आदतें है। दरअसल ब्राजील में लोग उन चीजों को नैपकिन लगाकर खाते हैं, जिन्हें हम लोग सीधे अपने हाथों से भी खा सकते हैं। आमतौर पर बर्गर, पिज्जा, सैंडविच आदि चीजों हम ऐसे ही खा लेते हैं लेकिन यहां के लोग नैपकिन का इस्तेमाल करते हैं।
 
विज्ञापन
Brazilian weird Habits everyone is brushing their teeth at work
Mobile Security Tips - फोटो : iStock
इसके अलावा जब किसी का फोन आता है तो ज्यादातर जगहों पर लोग हेलो बोलते हैं, लेकिन ब्राजील में जब किसी का फोन आता है तो लोग फोन उठाते ही ब्राजीलियन जुबान में फाला बोलते हैं, जिसका अर्थ होता है, स्पीक (बोलो!)।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed