फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2023: जानिए लैब में कैसे बनते हैं हीरे, ऐसे हीरों के लिए बजट में वित्त मंत्री ने किया बड़ा एलान

Wed, 01 Feb 2023 01:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
Budget 2023: how diamond made in lab finance minister nirmala sitharaman announcement in union budget 2023
जानिए लैब में कैसे बनता है हीरा - फोटो : iStock

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (finance minister nirmala sitharaman) ने 2023-24 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कई बड़े एलान किए। इसके साथ ही उन्होंने लैब में बनने वाले हीरों पर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के हीरों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार आईआईटी को ग्रांट देगी। इसका कारण यह है कि अब प्राकृतिक हीरों के बाद लैब में निर्माण होने वाले हीरों का बाजार बढ़ रहा है। इस उद्योग को बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करना जरूरी है। इनके लिए मैन्यूफैक्चरिंग लैब का निर्माण किया जाएगा। 



अब इन लैब्स के निर्माण में तकनीकी सहायता ली जाएगी। इसलिए निर्मला सीतारमण ने आईआईटी को ग्रांट देने का एलान किया है। अगर आईआईटी स्वदेशी लैब का निर्माण करता है, तो इससे हीरा उद्योग को बहुत फायदा मिलेगा जिससे उपकरण आयात करने की आवश्यकता नहीं होगी। 

Budget 2023: how diamond made in lab finance minister nirmala sitharaman announcement in union budget 2023
Budget 2023 - फोटो : iStock
प्राकृतिक हीरे बेशकीमती होते हैं जिनका निर्माण शुद्ध कार्बन से होता है। अगर इसे आग में जलाया जाए, तो यह कार्बन डाइऑक्साइड बन जाएगा। जमीन के भीतर बेहद दबाव और तापमान में कार्बन के कण मिलते हैं, तो हीरे का निर्माण होता है। हीरा एक दुर्लभ खनिज है जिसकी वजह से इसकी कीमत काफी महंगी होती है।



 
Budget 2023: how diamond made in lab finance minister nirmala sitharaman announcement in union budget 2023
Budget 2023 - फोटो : iStock

जानिए लैब में कैसे बनते हैं हीरे

लैब में बने आर्टिफिशियल हीरे भी देखने में बिल्कुल असली हीरे की तरह होते हैं। जब कार्बन के कई अणुओं को जोड़ा जाता है, तो हीरा बनता है। इसको बनाने के लिए लैब में उच्च तापमान और दबाव पैदा करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस प्रकार कोयला हीरा में बदल जाता है या बदला जाता है, उसी तरह हीरों को इंसान और जानवरों के शरीर के ऊतकों से भी बनाया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2023: how diamond made in lab finance minister nirmala sitharaman announcement in union budget 2023
Budget 2023 - फोटो : iStock

दरअसल हीरा कार्बन के अणुओं का एक समूह है जो आपस में जुड़े होते हैं। उदाहरण के तौर जिस प्रकार किसी डब्बे में किसी सामान को ठूंस-ठूंसकर भरते हैं, उसी तरह जब कार्बन के अणुओं को बहुत अधिक दबाव और तापमान पर इकट्ठा किया जाता है तो हीरे का निर्माण होता है। लैब में बनने वाले हीरों के लिए इसी प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है।




 

विज्ञापन
Budget 2023: how diamond made in lab finance minister nirmala sitharaman announcement in union budget 2023
Budget 2023 - फोटो : iStock

वाष्पीकरण तरीका

रासायनिक वाष्प निक्षेप का इस्तेमाल करके भी हीरे बनाए जाते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कार्बन के अणुओं को भाप बनया जाता है। ऐसा करने से वह गैस की तरह बन जाते हैं। इसके बाद नली का इस्तेमाल कर भाप को जमा करते हैं और उसमें कुछ रासायन मिला दिया जाता है। इसके बाद उनको आपस में मजबूती से जुड़ने दिया जाता है। इस प्रकार कार्बन के अणु हीरे जैसे बन जाते हैं। फिर एक्सपर्ट उसे काटकर और पॉलिश कर हीरे जैसी चमक लाते हैं।

Whale Fish Vomit: करोड़ों में बिकती है व्हेल मछली की उल्टी! जानिए वैज्ञानिक क्यों कहते हैं तैरता हुआ सोना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed