सब्सक्राइब करें

Sun: सूरज पर हो रहे विशालकाय गड्ढे, इस रहस्य से हैरत में वैज्ञानिक, धरती को लेकर डरावनी चेतावनी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Dec 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
Canyon Like Hole in the Sun’s Atmosphere Solar Storm May Hit Earth Know About Space News in Hindi
सूरज पर हो रहे विशालकाय गड्ढे - फोटो : NOAA

Sun: सूरज के रहस्यों को जानने की कोशिश में लगे वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बीते कई दिनों से सूरज के अंदर विशालकाय काले गड्ढों का निर्माण हो रहा है। यह इतने विशालकाय हैं कि इनमें कई धरती समा सकती है। इन गड्ढों से तेज गति से गर्म सौर लहर बाहर आ रही है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में बने गड्ढों को देखा है जिससे धरती को नुकसान हो सकता है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह गड्ढे कोरोनल होल हैं जो सूरज के बीच में बने हैं। सूरज के ऊपरी वायुमंडल के इलेक्ट्रिफाइड गैसों यानी प्लाज्मा के तापमान में गिरावट होने के बाद इन गड्ढों का निर्माण होता है। यह गड्ढे दूसरी जगहों से घने होते हैं जिसकी वजह से काले रंग के नजर आते हैं। दूर से देखने पर प्रतीत होता है कि सूरज में गड्ढा हो गया है। आइए जानते हैं सूरज में हो रहे विशालकाय गड्ढों के बारे में...

Trending Videos
Canyon Like Hole in the Sun’s Atmosphere Solar Storm May Hit Earth Know About Space News in Hindi
सूरज पर हो रहे विशालकाय गड्ढे - फोटो : iStock

सूरज में इन गड्ढों के किनारे चुबंकीय रेखाएं मजबूत हो जाती हैं और गड्ढों में मौजूद सौर पदार्थों को बाहर खींचती हैं। 2.90 करोड़ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से  सौर तूफान निकल रहा है। इस सौर लहर में तेजी से इलेक्ट्रॉन्स, प्रोटोन्स और अल्फा पार्टिकल्स बाहर निकलते हैं जिन्हें धरती की चुंबकीय शक्ति सोखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Canyon Like Hole in the Sun’s Atmosphere Solar Storm May Hit Earth Know About Space News in Hindi
सूरज पर हो रहे विशालकाय गड्ढे - फोटो : iStock

इस दौरान सूरज की लहर और धरती के चुंबकीय क्षेत्र में एक युद्ध शुरू हो जाता है जिसे जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म कहा जाता है। धरती के दोनों ध्रुवों पर वायुमंडल पतले हैं। जहां से सौर लहरें वायुमंडल के अंदर पहुच जाती हैं। इसकी वजह से वहां रंग-बिरंगी रोशनी दिखती है जिसा नॉर्दन लाइट्स कहा जाता है।

Canyon Like Hole in the Sun’s Atmosphere Solar Storm May Hit Earth Know About Space News in Hindi
सूरज पर हो रहे विशालकाय गड्ढे - फोटो : iStock

 इन गड्ढों के कारण सौर तूफान धरती की तरफ आ रहा है जो जी-1 जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म है। हालांकि इससे धरती को अधिक खतरा नहीं है। लेकिन बिजली के ग्रिड और कुछ सैटेलाइट्स पर इसका असर हो सकता है। अमेरिका के मिशिगन और यूरोप के मायन के ऊपर नॉर्दन लाइट्स का निर्माण हो सकता है। 

विज्ञापन
Canyon Like Hole in the Sun’s Atmosphere Solar Storm May Hit Earth Know About Space News in Hindi
सूरज पर हो रहे विशालकाय गड्ढे - फोटो : iStock

भारत में छठ पर्व के दौरान सूरज में पहला गड्ढा बना था जिसके बाद सूरज की मुस्कुराती तस्वीर जारी हुई थी। दरअसल इन गड्ढों का निर्माण तभी से शुरू हुआ है जिसके बाद से लगातार पांच बार ऐसे गड्ढे बन चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed