फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियन सिग्नल का सच आया सामने, इस वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 31 Aug 2022 12:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
China Scientists Received Signal from Aliens Know What Revealed from Research
चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियन सिग्नल का सच आया सामने - फोटो : Twitter @NorbertElekes

Aliens News in Hindi: दुनियाभर में एलियंस के अस्तित्व को लेकर बहस तेज हो गई है। आए दिन परग्रही जीव को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं। धरती पर कई लोगों ने यूएफओ और एलियन को देखने का दावा किया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में एलियंस का अस्तित्व है? दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। 



कुछ दिनों पहले भी एलियन को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया था जिसकी सच्चाई अब सामने आई है। चीन के महाशक्तिशाली स्काई आई टेलिस्कोप ने एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल खोजा था। यह सिग्नल पहले मिलने वाले संकेतों से अलग था जिसकी वजह से वैज्ञानिक धरती के बाहर जीवन के संकेत मान रहे थे। इसको लेकर चीनी वैज्ञानिक जांच कर रहे थे, लेकिन अब इस बीच सिग्नल को खोजने वाले वैज्ञानिकों के एक साथी ने इसकी सच्चाई बताई है। 

China Scientists Received Signal from Aliens Know What Revealed from Research
चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियन सिग्नल का सच आया सामने - फोटो : iStock

चीन की सरकारी साइंस एंड टेक्नॉलजी डेली ने इस रिसर्च को प्रकाशित किया था, लेकिन बाद में इस शोध को वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया था। मुख्य वैज्ञानिक झांग टोंजिए के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया था धरती के बाहर जीवन के संकेत मिले हैं। वैज्ञानिकों की टीम में बीजिंग की नॉर्मल यूनिवर्सिटी, चाइना अकादमी ऑफ साइंसेज और यूनिवर्सिटी ऑफ बार्कले के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। झांग की तरफ से इसको किसी तरह का रेडियो इंटरफेरेंस बताया गया था और आगे जांच करने की बात कही गई थी। 

China Scientists Received Signal from Aliens Know What Revealed from Research
चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियन सिग्नल का सच आया सामने - फोटो : iStock

अब चीनी वैज्ञानिकों के साथ काम करने वाले एक वैज्ञानिक ने सिग्नल मिलने वाली बात से असहमति जताई है। वैज्ञानिक का नाम डैन वर्थिमर है जो कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में खगोल विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। सिग्नल को लेकर एक्सपर्ट्स ने डैन वर्थिमर से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
China Scientists Received Signal from Aliens Know What Revealed from Research
चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियन सिग्नल का सच आया सामने - फोटो : iStock

बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के साथ काम करने वाले डैन वर्थिमर ने कहा कि एलियंस ने इस सिग्नल को नहीं भेजा है। उन्होंने बताया कि यह सिग्नल प्रदूषण के कारण धरती से ही आया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से असहमत हूं कि एलियंस ने फास्ट टेलीस्कोप के माध्यम से सिग्नल भेजा है। रेडियो इंटरफेरेंस की वजह से ये सिग्नल मिले हैं। 

विज्ञापन
China Scientists Received Signal from Aliens Know What Revealed from Research
चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियन सिग्नल का सच आया सामने - फोटो : iStock

उनका कहना है कि सैटेलाइट्स और ट्रांसमीटर्स की बढ़ती संख्या की वजह से रेडियो बैंड रिसर्चर्स के लिए परेशानियां खड़ी हो गई हैं। फास्ट को हमारी दुनिया के ही सिग्नल मिले हैं।  कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से भी ऐसे रेडियो इंटरफेरेंस आते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed