फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drone Taxi: टेस्ट फ्लाइट में ड्रोन टैक्सी को मिली सफलता, पेरिस ओलंपिक में सैलानियों को दिखाएगी गेम

Fri, 11 Nov 2022 02:33 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 11 Nov 2022 02:33 PM IST
विज्ञापन
Drone Taxi Volocity First Flight Successful Volocopter will start Drone Taxi during paris summer olympics
जल्द आने वाली है ड्रोन टैक्सी - फोटो : twitter/@gppreet

Drone Taxi: सड़को पर लंबे जाम में फसने के बाद कभी न कभी आपके मन में भी ये जरूर आया होगा कि काश कही भी उड़कर जाया जा सकता। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अब आपका ये ख्वाब हकीकत में बदलने जा रहा है। जी हां, जल्द ही आप एक ड्रोन टैक्सी से उड़ान भरके एक जगह से दूसरी जगह जा सकेंगे। पेरिस के बाहर मौजूद एक एयरफील्ड में 10 नवंबर 2022 को ड्रोन टैक्सी सर्विस की पहली उड़ान हुई जो सफल रही। इस ड्रोन टैक्सी (इलेक्ट्रिक हेलिकॉप्टर) की उड़ान क्षमता की जांच के लिए पहला परीक्षण पारंपरिक एयर ट्रैफिक के बीच किया गया। 



ड्रोन टैक्सी की शुरुआत एक जर्मन कंपनी वोलोकॉप्टर (Volocopter) ने की है। इस ड्रोन टैक्सी को वोलोसिटी (Volocity) नाम दिया गया है। इस विशाल ड्रोन में आठ रोटर लगे हैं। परीक्षण के दौरान इसने पेरिस के बाहर मौजूद पोंतो-कॉर्मीलेस एयरफील्ड से उड़ान भरी और एक चक्कर मारकर इसी एयरफील्ड पर वापस लैंड कर गई। 

Drone Taxi Volocity First Flight Successful Volocopter will start Drone Taxi during paris summer olympics
जल्द आने वाली है ड्रोन टैक्सी - फोटो : twitter/@Boron87859122

वोलोकॉप्टर कंपनी के सीईओ डर्क होक का कहना है कि, अगले 18 महीनों में इस ड्रोन टैक्सी के कई परीक्षण किए जाएंगे। साथ ही कॉमर्शियल उड़ान के लिए बकायदा सर्टिफिकेट लिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि छोटी कॉमर्शियल उड़ानें साल 2024 में हो सकती हैं। 

Drone Taxi Volocity First Flight Successful Volocopter will start Drone Taxi during paris summer olympics
जल्द आने वाली है ड्रोन टैक्सी - फोटो : twitter/@idealmagn3t

इस ड्रोन टैक्सी की शुरुआत पेरिस समर ओलंपिक खेल (Paris Summer Olympic Games) के दौरान करने की घोषणा की गई है, जिससे दुनिया को यातायात के अगले स्तर पर ले जाया जा सके। साथ ही लोगों को तकनीक और सुखद यात्रा का अनुभव कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drone Taxi Volocity First Flight Successful Volocopter will start Drone Taxi during paris summer olympics
जल्द आने वाली है ड्रोन टैक्सी - फोटो : twitter/@idealmagn3t

पूरी तरह से ऑटोमेटिक वोलोसिटी दो सिटर ड्रोन टैक्सी है, जो एक निश्चित जगह से उड़ान भर कर दूसरी तय जगह पर लैंड करने में सक्षम है। इसे परीक्षण के दौरान केवल एक ही व्यक्ति को बिठाकर उड़ाया गया था। फिलहाल ड्रोन टैक्सी को लेकर कई तरह के काम करने बाकी हैं, जैसे कि इसके लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्टर विकसित करना। इसके अलावा एयरस्पेस इंटीग्रेशन और लोगों के बीच इसकी पहचान बनाना भी एक बड़ी चुनौती है। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Drone Taxi Volocity First Flight Successful Volocopter will start Drone Taxi during paris summer olympics
जल्द आने वाली है ड्रोन टैक्सी - फोटो : twitter

परीक्षण के दौरान वोलोसिटी को पायलट पॉल स्टोन ने उड़ाया था। पॉल ने बताया कि ये ड्रोन डिजिटल फ्लाई-बाय वायर सिस्टम पर काम करता है। किसी आम हेलीकॉप्टर को उड़ाते समय सिर के ऊपर भी बटन दबाने होते हैं, पेट के सामने कीबोर्ड्स पर भी नियंत्रण करना होता है। साथ ही कॉर्डिनेशन भी करना होता है, लेकिन इस ड्रोन में ये सब बेहद आसान है। यानि इसे उड़ाना किसी आम हेलीकॉप्टर से काफी आसान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed