Egypt Sun Temple: इस मुस्लिम देश में मिला 4500 साल पुराना सूर्य मंदिर, जानिए किसने कराया था निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रालय ने आगे कहा है कि अबू घोराब में इटालिन और पोलिश पुरातात्विक मिशन ने मिट्टी की ईंट से बनाई गई इमारतों के अवशेष को खोजा है। इमारतों के अवशेष राजा नुसेरे के मंदिर के नीचे मिला है। राजा नुसेरे के मंदिर में इटालिन और पोलिश पुरातात्विक मिशन के तहत काम किया जा रहा है।
मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि इस खोज के साथ जो संकेत मिले हैं कि उससे पता चलता है कि यह पांचवें राजवंश के खोए चार सूर्य मंदिरों में से एक हो सकता है। ऐतिहासिक स्रोतों से ही सिर्फ इन मंदिरों के बारे में जानकारी मिलती है। हालांकि अभी तक वह नहीं मिले हैं। मिस्र के पुरावशेष और पर्यटन मंत्रालय का कहना है कि पांचवें राजवंश के छठे शासक ने अपने मंदिर का निर्माण करवाने के लिए इमारत के एक हिस्से को तबाह कर दिया था। सूर्य मंदिर के साथ ही कई ऐसी चीजें मिली हैं जो आगे रिसर्च में मदद करेंगी।
मिशन के तहत काम करने वाली टीम ने जमीन के अंदर मिट्टी के बर्तन भी पाए हैं जो रिसर्च में आगे मदद करेंगे। इस खुदाई के दौरान कुछ स्टांप भी मिले हैं जिन पर पांचवें राजवंश के राजाओं के नाम हैं। मंत्रालय की तरफ से तस्वीर शेयर की गई है और बताया गया है कि अभी काम हो रहा है।
पुरातत्वविदों ने सबसे पहले सूर्य मंदिर को 19वीं शताब्दी में खोजा था। इसके बाद इस तरह की खोज हुई है जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जाता है कि मिस्र में इस तरह के छह या सात मंदिर थे। इनमें से अभी तक सिर्फ दो को खोजा गया है।