फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI 3rd T20 Photos: रोहित की चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सूर्यकुमार ने दिखाया सचिन-डिविलियर्स वाला अंदाज

Wed, 03 Aug 2022 11:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 11:26 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा चोटिल हो गए और 11 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में दिखाया कि वो भी एबी डिविलियर्स की तरह मैदान के तारो तरफ शॉट खेल सकते हैं। 
 

विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20i 2022 India vs West Indies Match Highlights in Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने यह मैच सात विकेट से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में भारत ने सात विकेट रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए काइल मायर्स ने 73 रन की पारी खेली। वहीं, जवाब में भारत के सूर्यकुमार यादव ने 76 रन बनाए और भारत को जीत दिलाई। 


इस मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने दिखाया कि वो भी एबी डिविलियर्स की तरह मैदान के चारो तरफ शॉट खेल सकते हैं। इस दौरान उन्होंने एक शानदार अपर कट भी खेला, जिसने सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी। वहीं, कप्तान रोहित पांच गेंद खेलने के बाद पीठ की चोट के चलते वापस लौट गए। उनकी चोट भारत के लिए चिंता का विषय है। यहां हम मैच के खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
IND vs WI 3rd T20i 2022 India vs West Indies Match Highlights in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की और दिखा दिया को मौजूदा समय के एबी डिविलियर्स हैं और उनके अंदर भी मैदान के चारो तरफ शॉट खेलने की क्षमता है। अपनी 76 रन की पारी में उन्होंने आठ चौके और तार छक्के लगाए। 
 
IND vs WI 3rd T20i 2022 India vs West Indies Match Highlights in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में पांच गेंदों में 11 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। उनकी पीठ में चोट लगी है और अब तक अगले टी20 में उनका खेलना तय नहीं है। टी20 विश्व कप के लिहाज से रोहित का पूरी तरह फिट रहना अहम है और भारतीय टीम चाहेगी कि वो जल्द ही पूरी तरह फिट होकर मैच खेलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20i 2022 India vs West Indies Match Highlights in Hindi
काइल मायर्स - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के लिए काइल मायर्स ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। वो तीनों फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। गेंद और बल्ले दोनों के साथ वो उपयोगी योगदान कर रहे हैं और वेस्टइंडीज की टीम के लिए उनकी शानदार फॉर्म बेहद अहम है। 
विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20i 2022 India vs West Indies Match Highlights in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव अपने करियर की शुरुआत में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते थे और मैच फिनिश करने का काम करते थे। इस सीरीज में वो भारत के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ओपनिंग में उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट को एक और विकल्प दिया है। राहुल के न रहने पर उनसे पारी की शुरुआत कराई जा सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed