{"_id":"5dc3098c8ebc3e5ae81ad34a","slug":"elephant-squishes-car-in-khao-yai-national-park-in-thailand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जब चलती कार के ऊपर बैठ गया हाथी, मुश्किल से बची ड्राइवर की जान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वीडियो: जब चलती कार के ऊपर बैठ गया हाथी, मुश्किल से बची ड्राइवर की जान
Thu, 07 Nov 2019 10:32 AM IST
नवनीत राठौर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
चलती कार के ऊपर बैठ गया हाथी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल पार्क एक ऐसी जगह होती हैं जहां हम खूंखार और दुर्लभ जानवरों को काफी करीब से देख पाते हैं। अब आप कहेंगे कि ऐसा तो चिड़ियाघरों में भी होता है तो बता दें कि चिड़ियाघरों की तरह नेशनल पार्क में आपके और जानवरों के बीच कोई पिंजड़ा या बाड़ा नहीं होता जो आपको खतरनाक जानवरों से बचा सके। वैसे तो नेशनल पार्क घूमने का अनुभव काफी रोमांचक होता है लेकिन बिना किसी सुरक्षा के खूंखार जानवरों के इतना करीब होना कई बार खतरनाक भी हो सकता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला थाईलैंड के खाओ याई नेशनल पार्क में।
चलती कार के ऊपर बैठ गया हाथी
- फोटो : Social media
थाईलैंड के खाओ याई नेशनल पार्क में एक कार चालक की जान तब खतरे में पड़ गई जब उसकी चलती गाड़ी के सामने एक हाथी आ गया और उसने कार पर बैठने का प्रयास किया। हाथी कुछ हद तक कार के ऊपर बैठने में कामयाब भी हो गया और उसकी इस हरकत से ड्राइवर इतना घबरा गया कि उसने कार को तेज रफ्तार से दौड़ा दिया जिससे उसकी जान बच गई।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाथी के कार के ऊपर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि थाईलैंड के खाओ याई नेशनल पार्क में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। कार पर बैठने वाले हाथी का नाम डुए है और वह 35 वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार के ऊपर बैठ गया हाथी
- फोटो : Social media
डुए नेशनल पार्क की सड़क पर चल रहा था, जैसे ही उसके सामने कार आई डुए उसके ऊपर बैठने की कोशिश करने लगा। जब तक डुए कार पर अपना पूरा वजन रखता ड्राइवर ने चालाकी दिखाते हुए गाड़ी को दौड़ा दिया। जब आगे जाकर कार को देखा गया तो उसकी पीछे की विंडशील्ड टूटी हुई थी और कार पीछे से दबी हुई थी।
विज्ञापन
चलती कार के ऊपर बैठ गया हाथी
- फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद पार्क अधिकारियों ने पर्यटक को बताया कि ऐसी स्थिति होने पर क्या करना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि अगर आप सफारी कर रहे हैं और सामने हाथी आ जाए तो कार के बाहर फोटो न खीचें, सुरक्षित रहने के लिए अंदर ही बैठे रहें।