फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EICMA 2019 में इन बाइक्स की धूम, Royal Enfield को टक्कर देने Honda लाई क्रूजर बाइक

Thu, 07 Nov 2019 07:45 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 07 Nov 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
EICMA 2019: Honda rebel 300, Hero hero xtreme 1r and KTM launched 390 adventure unveiled
EICMA Motorcycle Show - फोटो : For Refernce Only

इन दिनों के इटली के फैशन शहर मिलान में ग्लोबल मोटरसाइकिल शो EICMA 2019 चल रहा है। इस शो में कई जानी-मानी कंपनियां अपनी कॉन्सैप्ट बाइक्स को शोकेस कर रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प, केटीएम, होंडा समेत तमाम बाइक निर्माता कंपनियां अपनी-अपनी बाइक्स के साथ मौजूद हैं। जानते हैं कि EICMA 2019 में कौन-सी बाइक्स अब तक हो चुकी हैं शोकेस...


 

Hero Xtreme 1R

EICMA 2019: Honda rebel 300, Hero hero xtreme 1r and KTM launched 390 adventure unveiled
Hero Xtreme 1R EICMA 2019 - फोटो : Social Media

EICMA में हीरो मोटोकार्प ने Bajaj Pulsar NS160, TVS Apache RTR 160 4V और Honda CB Hornet 160R को टक्कर देने के लिए अपनी नई कॉन्सैप्ट स्पोर्ट बाइक Hero Xtreme 1R लॉन्च की है। Hero Xtreme 1R में नया 160सीसी का नेकेड स्ट्रीफाइटर इंजन दिया गया है। हीरो का दावा है कि एक्सट्रीम कॉन्सैप्ट को युवाओं को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इस बाइक का वजन 140 किग्रा से भी कम है। साथ ही, इसमें शार्प डिजाइन के साथ LED हेडलैंप्स, सिग्नेचर LED टेल-लैंप्स मिलेंगे। इसके अलावा कम ऊंचाई वाली सीटें और अग्रेसिव स्टाइल वाला फ्यूल टैंक मिलेगा।
 

KTM 390 Adventure

EICMA 2019: Honda rebel 300, Hero hero xtreme 1r and KTM launched 390 adventure unveiled
KTM 390 Adventure - फोटो : Social Media

स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली कंपनी केटीएम ने EICMA में अपनी नई बाइक KTM 390 Adventure पर से पर्दा उठाया है। यह बाइक दिखने में KTM 790 Adventure जैसी ही है। इसमें विंडशील्ड के साथ एलईडी हेडलैंप और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। वहीं इसमें नुकल गार्ड्स, बैश प्लेट, फ्लैट सीट और सिंगल साइड माउंटेड एग्जास्ट दिया गया है। इस बाइक का वजन 158 किग्रा है और इसमें 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा।

बाइक में 373सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9,000 आरपीएम पर 43 बीएचपी की पावर और 7,000 आरपीएम पर 37एनएम का टॉर्क देगा। बाइक में स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Honda CBR1000RR-R Fireblade

EICMA 2019: Honda rebel 300, Hero hero xtreme 1r and KTM launched 390 adventure unveiled
Honda CBR1000RR-R Fireblade EICMA 2019 - फोटो : Social Media

इस साल के EICMA 2019 शो में होंडा ने भी अपनी बाइक से पर्दा उठाया है। होंडा ने CBR1000RR-R Fireblade शोकेस की है। एलुमीनियम फ्रेम पर बनी फायरब्लेड की लंबाई 2,100 एमएम, चौड़ाई 1,140 एमएम और ऊंचाई 1,455 एमएम है। इसमें बीच में रैम-एयर डक्ट और ननई एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। बाइक में 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंगल साइड माउंटेड टाइटेनियम एग्जास्ट दिया गया है।

बाइक में 999सीसी का इन-लाइन 4 सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 14,500 आरपीएम पर 215 एचपी की पावर और 12,500 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क देगा। बाइक में स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। बाइक में लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ एबीएस और 9 सैटिंग्स मिलेंगी।

विज्ञापन

Honda CB4X adventure

EICMA 2019: Honda rebel 300, Hero hero xtreme 1r and KTM launched 390 adventure unveiled
Honda CB4X adventure EICMA 2019 - फोटो : Social Media

EICMA 2019 में होंडा ने अपनी टूरर बाइक Honda CB4X का कॉन्सैप्ट वर्जन लॉन्च किया। होंडा की टीम पिछले पांच साल से इस पर काम कर रही थी। ‘फन सेवन डेज अ वीक’ थीम के तहत इस बाइक को डेवलप किया गया है। होंडा का कहना है कि इस बाइक में इन-लाइन फोर सिलेंडर इंजन मिलेगा। वीकेंड पर इस बाइक में जहां लॉन्ग ड्राइव का मजा ले सकेंगे, तो रोजमर्रा के कामों में भी यह निराश नहीं करेगी। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स, ब्रेंबो ब्रेकिंग सिस्टम, इनवर्टेड टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रिअर मोनोशॉक का फीचर मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed