{"_id":"5dc2e44e8ebc3e5afe1982d3","slug":"ravichandran-ashwin-and-kxip-have-decided-to-part-ways-amicably-ness-wadia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: पंजाब से अलग हुए रविचंद्रन अश्विन, राहुल को मिल सकती है टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: पंजाब से अलग हुए रविचंद्रन अश्विन, राहुल को मिल सकती है टीम की कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 07 Nov 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
R Ashwin
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के दिग्ग्ज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बुधवार को आईपीएल में पंजाब की टीम से अलग हो गए। इस बात की जानकारी किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर नेस वाडिया ने दी।
2 of 6
ashwin
पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कमान संभालने वाले अश्विन का आईपीएल के अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलना तय माना जा रहा है। हालांकि, डील अभी तक फाइनल नहीं हुई है। वहीं, अश्विन के टीम से हटने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पंजाब टीम की कमान सौंपी जा सकती है।
3 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ipl
वाडिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, मुझे पता है कि बहुत सारी अटकलें हैं लेकिन हम अभी भी बात कर रहे हैं। अश्विन बहुत अच्छे और बहुमुखी खिलाड़ी हैं। कोई भी टीम उन्हें पसंद करेगी। हम कुछ अलग-अलग टीमों (दिल्ली सहित) से बात कर रहे हैं और जैसे ही स्पष्ट होंगे, हम इसकी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रविचंद्रन अश्विन
उन्होंने आगे कहा, 'हम सौहार्दपूर्वक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हमें रास्ते निकालने चाहिए और अब हम सभी के लिए सबसे उपयुक्त, सबसे अच्छा समाधान पाने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह देखने के लिए कुछ टीमों से बात कर रहे हैं कि सबसे अच्छा फिट और मूल्य अश्विन और हम दोनों के लिए कहां से आता है। हम सभी के लिए सबसे अच्छा सौदा चाहते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ipl
अश्विन की कप्तानी में पिछले दो साल पंजाब की टीम पहले हाफ में बेहतर खेली, लेकिन दूसरे हाफ में टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। 2018 में टीम सातवें और 2019 में छठे स्थान पर रही। अश्विन ने अब तक पंजाब के लिए 28 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25 विकेट लिए। इससे पहले वे चेन्नई सुपरकिंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेल चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।