{"_id":"5dc2ccac8ebc3e5ae9177a0f","slug":"indvsban-2nd-t20i-raohit-sharma-says-batting-looks-good-pace-combination-will-depend-on-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकोट टी-20 में हो सकता है बड़ा बदलाव, मैच से पहले कप्तान रोहित ने दिए संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजकोट टी-20 में हो सकता है बड़ा बदलाव, मैच से पहले कप्तान रोहित ने दिए संकेत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 07 Nov 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए तेज गेंदबाजों के संयोजन में बदलाव का संकेत दिया। उन्होंने बल्लेबाजी लाइन-अप का बचाव किया जिसमें सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले कुछ समय से जूझ रहे हैं। भारत ने कोटला की पिच पर 148 रन का स्कोर बनाया था और 19वें ओवर में तेज गेंदबाज खलील अहमद के ओवर में मुश्फिकुर रहीम द्वारा लगाई गई चार बाउंड्री ने मैच का रूख ही बदल दिया।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित ने मैच से पूर्व कहा, 'हमारी बल्लेबाजी अच्छी दिखती है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। हम पिच का आकलन करेंगे और उसी के आधार पर हम देखेंगे कि बतौर टीम हम क्या कर सकते हैं।' उन्होंने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया लेकिन ऐसा हो सकता है कि शार्दुल ठाकुर को खलील की जगह उतारा जाए।
3 of 5
रोहित-पंत
- फोटो : ट्विटर
कप्तान ने कहा, 'पिछले मैच में हम जिस तेज गेंदबाजी संयोजन के साथ खेले थे, वो दिल्ली की पिच के हिसाब से था। हम फिर पिच देखेंगे और सोचेंगे कि अपने गेंदबाजी लाइन-अप में क्या करने की जरूरत है। राजकोट हमेशा ही बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच रही है और इससे गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है। यह अच्छी पिच होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आपने जो दिल्ली में देखा, यह उससे बेहतर होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित ने रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा, 'आपको यह जरूर बता सकता हूं कि हमारे तरीके में थोड़ा बदलाव होगा। पिछले मैच में हम पिच के अनुसार खेले थे। पिच जैसा बर्ताव कर रही थी, हम उसके हिसाब से खेल रहे थे। लेकिन अगर राजकोट की पिच अच्छी है तो हमारा तरीका भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी विभाग में थोड़ा अलग होगा। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी गलतियों पर ध्यान लगाएं और सुनिश्चित करें कि ये गलतियां दोबारा नहीं दोहराई जाएं। यह अच्छी टीम का संकेत है।'
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने कहा, 'हम इस फॉर्मेट में कई खिलाड़ियों को आजमा रहे हैं और ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है। दूसरे फॉर्मेट में हमारी पूरी टीम खेल रही है, लिहाजा इसमें उदीयमान खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। हमने देखा है कि इस फॉर्मेट से निकलकर कई खिलाड़ियों ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेला है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।