फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elon Musk: एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने दी अनोखे अंदाज में बधाई

Tue, 26 Apr 2022 05:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Elon musk buy twitter takeover deal trending funny meme social media reactions
ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा - फोटो : Twitter @iSachinDeshwal/ Pixabay

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीद लिया है। यह डील 44 बिलियन डॉलर यानी करीब 3368 अरब रुपये में हुई है। सोमवार की आधी रात को इस बात का एलान होत ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स अनोखे अंदाज में बधाई देने लगे। यूजर्स ने एलन मस्क को बधाई देते हुए एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर किए। 



सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल भी ट्रेंड करने लगे। कई लोगों ने ट्विटर पर ब्लॉक अकाउंट को फिर से बहाल करने की भी मांग उठाई। एलन मस्क के टि्वटर को खरीदने की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर हैशटैग #Elon Musk और #Parag Agrawal ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स ने एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर किए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी कई लोगों ने बहाल करने को लेकर सवाल पूछा। 

Elon musk buy twitter takeover deal trending funny meme social media reactions
एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा - फोटो : instagram/ elonrmuskk


एक यूजर ने SpaceX के मालिक से गुजारिश करते हुए ट्विटर पर लिखा कि एलन मस्क प्लीज मुझे स्पेस से ट्वीट करने दो। 
 

Elon musk buy twitter takeover deal trending funny meme social media reactions
एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा - फोटो : Twitter @swaroop_124

ट्विटर को खरीदने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर फिरकी ले रहे हैं। कई लोगों ने तस्वीरों को माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि एलन मस्क की नजर अब जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन पर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Elon musk buy twitter takeover deal trending funny meme social media reactions
एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा - फोटो : Twitter @mn_google


एक यूजर ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें दिख रहा है कि एक जगह आग लगी है और एक शख्स पास में ही मस्त को होकर झूला झूल रहा है। यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि जब बोर्ड की मीटिंग हो रही थी, तो एलन मस्क ट्विटर के मुख्य दफ्तर के बाहर थे। 
 

विज्ञापन
Elon musk buy twitter takeover deal trending funny meme social media reactions
एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा - फोटो : Twitter @RaviAhuja20

एक यूजर ने एलन मस्क की कब्र के पास बैठकर विक्ट्री साइन दिखाते हुए तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही यूजर ने लिखा है, रिप ट्विटर।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed