Ajab Gajab: बोतल बंद हवा बेचकर जमकर कमाई कर रहा ये शख्स, 400 रुपये में मिलती है एक छोटी सी बोतल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोतल में हवा भरकर बेचने वाला लड़का कोलंबिया के मेडेलिन का रहने वाला है। अब यह बोतल में हवा पैक करके बेचकर खूब कमाई कर रहा है। यह मेडेलिन की ताजा हवा को एक छोटी बोतल में बंद करता है और उसे 400 रुपये में बेचता है। इसके लड़के का नाम जुआन कार्लोस एल्वाराडो है जिसका बिजनेस सफल हो चुका है।
कोलंबिया के मेडेलिन शहर को यहां पूरे साल रहने वाले अच्छे मौसम की वजह से सिटी ऑफ इटर्नल स्प्रिंग कहा जाता है। इसलिए जुआन कार्लोस एल्वाराडो ने अपने शहर की हवा को बोतल में बंद करके और मीलों दूर जाकर बचेने का धंधा शुरू किया है। जुआन का कहना है कि वह मेडेलिन की शानदार हवा को इकट्ठा करते हैं और उसे नेचुरल स्वरूप में ही बोतल में बेचते हैं और इसको शुद्ध नहीं किया जाता है।
Brother Sister Video: बहन ने भाई को बताया इतना बड़ा राज, वीडियो कॉल पर फूट-फूटकर लगा रोने, आप भी देखें
जुआन ने कांच की बोतलों में हवा को भरने की एक खास टेक्नोलॉजी विकसित है जिससे 15 से 30 मिनट के अंदर 100 प्रतिशत कुदरती हवा बोतल में भर जाती है। उन्होंने बताया है कि पहले ही दिन लोगों ने 77 बोतलें खरीद लीं जिसकी उनको कोई उम्मीद नहीं थी।
Optical Illusion: इस तस्वीर से होगा आपका आईक्यू लेवल टेस्ट, 20 सेकेंड में बताएं तीन पैर वाले कितने घोड़े हैं?
जुआन कार्लोस एल्वाराडो ने बताया कि फायदा हुआ, तो बोतलों की संख्या बढ़ा दी और तीन दिन में 300 बोतलें बेच दीं। जुआन का कहना है यह बिजनेस आइडिया अजीबोरगीरब लग रहा होगा, लेकिन यह एक रेडीमेड प्रोडक्ट है। अब इस बोतल बंद हवा लोगों को आकर्षित कर रहा है।