फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA Photos: मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता, आपस में भिड़े अफ्रीकी खिलाड़ी, देखें मैच के रोमांचक पल

Wed, 12 Oct 2022 08:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 08:10 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच में पहले बारिश बाधा बनी, लेकिन बाद में धूप खिली और मैच पूरा हुआ। इस मैच के दौरान मैदान में एक कुत्ता घुस आया और दर्शक परेशान हो गए। 
 

विज्ञापन
IND vs SA 3rd ODI 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Arun Jaitely Cricket Stadium
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके।


इस मैच के दौरान एक कुत्ता मैदान में घुस आया। इस समय भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी। हालांकि, जल्द ही उसे मैदान से बाहर कर दिया गया, लेकिन अव्यवस्था को लेकर बीसीसीआई की काफी आलोचना हुई। 
IND vs SA 3rd ODI 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Arun Jaitely Cricket Stadium
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी आपस में टकरा गए। मैच की दूसरी पारी के दौरान फोर्तूइन और यानेमन मलान आपस में टकरा गए। हालांकि, गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी खिलाड़ी को गंभीर चोट नहीं लगी। 
IND vs SA 3rd ODI 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Arun Jaitely Cricket Stadium
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए। उनकी इस पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्होंने छक्के के साथ ही मैच खत्म किया। वनडे में श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं और इस सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA 3rd ODI 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Arun Jaitely Cricket Stadium
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल इस मैच में भारत के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 57 गेंद में 49 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए, लेकिन अपने अर्धशतक से चूक गए। गिल भी वनडे में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब मुख्य टीम में शिखर धवन की जगह ले सकते हैं।
विज्ञापन
IND vs SA 3rd ODI 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Arun Jaitely Cricket Stadium
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप यादव ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाजों को सस्ते में समेट दिया। अफ्रीकी बल्लेबाज कुलदीप की गुगली को पढ़ने में नाकाम रहे और छोटे स्कोर पर आउट हो गए। कुलदीप ने इस मैच में 4.1 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed