फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 2nd T20 Tilak Varma, Arshdeep Singh Create Records Abhishek Sharma Surpasses Rohit Sharma

दूसरे मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश: तिलक के नाम विश्व रिकॉर्ड, अर्शदीप ने रचा इतिहास; अभिषेक ने रोहित को पछाड़ा

Sat, 24 Oct 2026 05:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 24 Oct 2026 05:22 PM IST
सार

  • भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
  • इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बनाया, जबकि अर्शदीप सिंह भारत के लिए एक साल में सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
  • अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
India vs New Zealand 2nd T20 Tilak Varma, Arshdeep Singh Create Records Abhishek Sharma Surpasses Rohit Sharma
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। तिलक वर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले फील्डर बन गए, जबकि अर्शदीप सिंह ने एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत के खिलाफ स्पिन गेंदबाजों के खास रिकॉर्ड में जगह बनाई। अभिषेक शर्मा ने भी पावरप्ले में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

India vs New Zealand 2nd T20 Tilak Varma, Arshdeep Singh Create Records Abhishek Sharma Surpasses Rohit Sharma
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
तिलक वर्मा ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा कैच पकड़कर रचा इतिहास
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में दो कैच पकड़कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान फील्डर के रूप में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। तिलक के नाम 2026 में अब तक 26 कैच हो चुके हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2025 में 25 कैच पकड़े थे। इस सूची में संयुक्त अरब अमीरात के मुहम्मद वसीम 24 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। तिलक ने न्यूजीलैंड की पारी के दौरान टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल के कैच पकड़े। सीफर्ट का कैच उन्होंने कवर्स पर पकड़ा, जबकि मिचेल का कैच लेने के साथ भुवनेश्वर कुमार को इस सीरीज का पहला विकेट मिला।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक कैच लेने वाले फील्डर
  • 26 कैच - तिलक वर्मा (भारत), 2026
  • 25 कैच - डैनिलसन हावो (इंडोनेशिया), 2025
  • 24 कैच - मुहम्मद वसीम (यूएई), 2024
  • 21 कैच - शार्विन मुनियांडी (मलेशिया), 2025
  • 20 कैच - ब्रायन मसाबा (युगांडा), 2023
  • 20 कैच - तंजिद हसन (बांग्लादेश), 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs New Zealand 2nd T20 Tilak Varma, Arshdeep Singh Create Records Abhishek Sharma Surpasses Rohit Sharma
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
अर्शदीप सिंह बने एक साल में भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाज
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए भी यह मुकाबला रिकॉर्ड के लिहाज से खास रहा। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अर्शदीप 2026 में अब तक 38 विकेट हासिल कर चुके हैं। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में भारत के लिए 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए थे। अर्शदीप ने 2024 में भी 36 विकेट हासिल किए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अर्शदीप ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने के मामले में अर्शदीप संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा की बराबरी की है, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 38 विकेट लिए थे। इस सूची में आयरलैंड के जोश लिटिल 39 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन

India vs New Zealand 2nd T20 Tilak Varma, Arshdeep Singh Create Records Abhishek Sharma Surpasses Rohit Sharma
मिचेल सैंटनर - फोटो : PTI
मिचेल सैंटनर ने भी बनाया खास रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करते हुए चार विकेट हासिल किए। उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट चटकाए और भारतीय टीम को एक समय मुश्किल में डाल दिया। सैंटनर ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और नमन धीर को आउट किया। हालांकि, उनकी शानदार गेंदबाजी न्यूजीलैंड को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रही। इस प्रदर्शन के साथ सैंटनर टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ एक से अधिक बार चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने 2016 टी20 विश्व कप में नागपुर में भारत के खिलाफ 11 रन देकर चार विकेट लिए थे। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 126 रन बनाने के बाद भारतीय टीम को लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया था।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ स्पिनरों के सर्वश्रेष्ठ चार विकेट वाले प्रदर्शन
  • 4 विकेट पर 9 रन - वानिंदु हसरंगा, कोलंबो, 2021
  • 4 विकेट पर 11 रन - मिचेल सैंटनर, नागपुर, 2016
  • 4 विकेट पर 20 रन - डेनियल विटोरी, जोहानिसबर्ग, 2007
  • 4 विकेट पर 20 रन - गेरहार्ड इरास्मस, दिल्ली, 2026
  • 4 विकेट पर 21 रन - मिचेल सैंटनर, क्राइस्टचर्च, 2026

India vs New Zealand 2nd T20 Tilak Varma, Arshdeep Singh Create Records Abhishek Sharma Surpasses Rohit Sharma
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS
अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में छक्कों के मामले में रोहित को छोड़ा पीछे
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अभिषेक पावरप्ले यानी पारी के पहले छह ओवरों में अब तक 100 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 98 छक्के हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 97 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 94 और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक 87 छक्कों के साथ इस सूची में शामिल हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय के पावरप्ले में सर्वाधिक छक्के
  • 100 - अभिषेक शर्मा
  • 98 - रोहित शर्मा
  • 97 - मार्टिन गुप्टिल
  • 94 - पॉल स्टर्लिंग
  • 87 - क्विंटन डिकॉक

India vs New Zealand 2nd T20 Tilak Varma, Arshdeep Singh Create Records Abhishek Sharma Surpasses Rohit Sharma
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
मैच में क्या हुआ?
तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों के लक्ष्य को 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभाला और एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, उनकी मेहनत पर भारतीय बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed