{"_id":"6adc8f5726e8a23a7602a041","slug":"india-vs-new-zealand-2nd-t20i-arshdeep-singh-stats-most-wickets-in-a-calendar-year-for-india-in-t20is-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: अर्शदीप सिंह ने किस मामले में भुवनेश्वर को पीछे छोड़ा? दो विकेट लेते ही बनाया कीर्तिमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: अर्शदीप सिंह ने किस मामले में भुवनेश्वर को पीछे छोड़ा? दो विकेट लेते ही बनाया कीर्तिमान
Sat, 24 Oct 2026 04:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Oct 2026 04:28 PM IST
सार
- न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है।
- अर्शदीप भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
- अर्शदीप ने इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हेग्ले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में दो विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया। अर्शदीप भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इस साल कैसा रहा है अर्शदीप का प्रदर्शन?
अर्शदीप साल 2026 में अब तक कुल 38 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में चार ओवर के स्पेल में भारतीय तेज गेंदबाज ने 33 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप ने भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा। भुवनेश्वर ने साल 2022 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की ओर से 37 विकेट निकाले थे। वहीं, 2024 में अर्शदीप ने 36 विकेट चटकाए थे।
अर्शदीप ओवरऑल एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा के रिकॉर्ड की बराबरी की है। इस लिस्ट में अर्शदीप से आगे सिर्फ आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल हैं, जिन्होंने 2022 में 39 विकेट निकाले थे। अर्शदीप ने टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स का बड़ा विकेट अपने नाम किया।

तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
तिलक-नीतीश ने दिलाई जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 70 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और किसी तरह टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। नमन धीर हालांकि, आउट हो गए जिसके बाद भारत फिर मुश्किल में नजर आने लगा। भारत को आखिरी पांच ओवर में 68 रन चाहिए थे। क्रीज पर तिलक और नीतीश रेड्डी मौजूद थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने कीवी टीम के मुंह से जीत छीन ली। तिलक और नीतीश के बीच सातवें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया।

भारत के लिए तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 51 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। नमन धीर 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 27, संजू सैमसन ने 14, अक्षर पटेल ने 11, श्रेयस अय्यर ने 7 और वैभव सूर्यवंशी ने 4 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर को चार विकेट मिले, जबकि जैकब डफी और नाथन स्मिथ ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले, न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में फिलिप्स ने 4 चौके और चार छक्के लगाए। बेवोन जैकब भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। अपनी इस पारी में जैकब ने 5 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी निभाई, जिसके बूते टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।