फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे भारत जीता मैच?: 70 रन पर गिरे पांच विकेट, फिर तिलक वर्मा ने पलटी बाजी; कोच गंभीर की यह सलाह आई काम

Sat, 24 Oct 2026 07:44 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 24 Oct 2026 07:44 PM IST
सार

  • भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।
  • मैच के बाद तिलक ने खुलासा किया कि मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने उनसे कहा था कि पूरी टीम और पूरे भारत को उन पर भरोसा है।
  • तिलक और नीतीश कुमार रेड्डी की नाबाद 69 रनों की साझेदारी ने भारत को 181 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd T20I: Tilak Varma Reveals Special Advice From Gambhir and Kotak
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया। इस जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी, जिन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई। मैच के बाद तिलक वर्मा ने खुलासा किया कि मुकाबले से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उन्हें खास संदेश दिया था।
Trending Videos
IND vs NZ 2nd T20I: Tilak Varma Reveals Special Advice From Gambhir and Kotak
तिलक और नीतीश से गले मिलते कोच गंभीर - फोटो : ANI
गंभीर और कोटक ने तिलक से क्या कहा?
  • मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए तिलक वर्मा ने बताया कि गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने उन्हें अंत तक क्रीज पर टिके रहने की सलाह दी थी।
  • दोनों कोच ने तिलक से कहा था कि पूरी टीम और पूरा देश उन पर भरोसा करता है।
  • तिलक ने कहा, 'आज के मैच से ठीक पहले मेरी गौतम सर और सितांशु कोटक सर से बात हुई थी। उन्होंने मुझसे एक बात कही कि हम सभी को तुम पर भरोसा है और पूरे भारत को तुम पर विश्वास है। अगर तुम अंत तक क्रीज पर टिके रहे, तो हमारे लिए मैच जीत जाओगे।'
  • तिलक ने आगे कहा कि यही बात उनके दिमाग में चल रही थी। वह मैच को आखिरी तक ले जाना चाहते थे और उन्हें खुशी है कि वह अपने कोचों और देशवासियों के भरोसे पर खरे उतरे।
IND vs NZ 2nd T20I: Tilak Varma Reveals Special Advice From Gambhir and Kotak
नीतीश-तिलक - फोटो : BCCI
70 रन पर आधी टीम लौटी पवेलियन, फिर तिलक ने संभाला मोर्चा
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 10.5 ओवर में 70 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी की।

तिलक का साथ देने आए नमन धीर ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। नमन ने 17 गेंदों पर 31 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 42 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने भारत की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। तिलक ने बताया कि उन्होंने नमन से अंत तक टिके रहने और स्कोरबोर्ड को लगातार आगे बढ़ाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ 2nd T20I: Tilak Varma Reveals Special Advice From Gambhir and Kotak
तिलक-नीतीश - फोटो : BCCI
नमन धीर के आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी ने दिया साथ
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपने आखिरी ओवर में नमन धीर को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। इसके बाद क्रीज पर तिलक वर्मा का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए। दोनों हैदराबादी खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 69 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। तिलक ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों पर नाबाद 26 रन की पारी खेली। दोनों की बदौलत भारत ने 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तिलक ने नीतीश के साथ जीत का जिक्र करते हुए कहा कि हैदराबाद के दोनों खिलाड़ियों का एक साथ मैदान पर होना और टीम को जीत दिलाना उनके लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
IND vs NZ 2nd T20I: Tilak Varma Reveals Special Advice From Gambhir and Kotak
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
स्पिनरों के खिलाफ बनाई खास रणनीति
तिलक वर्मा के मुताबिक, मुकाबले के दौरान पिच पिछले मैच की तुलना में थोड़ी धीमी थी। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों ने स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने के बजाय गैप में गेंद को खेलकर तेजी से रन दौड़ने की रणनीति अपनाई। उन्होंने कहा कि स्पिनरों के खिलाफ दो-दो रन लेने से टीम को अहम रन मिले। इसके बाद तेज गेंदबाजों के आने पर भारतीय बल्लेबाजों ने उनकी गति का फायदा उठाने की योजना बनाई। तिलक ने कहा कि बड़े मैदान पर तेज गेंदबाजों के खिलाफ छक्के लगाना आसान हो सकता था, इसलिए उन्होंने सही मौके का इंतजार किया और आखिर में शानदार अंदाज में मैच खत्म किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed