Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
ex us military chief robert salas Claims aliens launch and disabled nuclear missiles spark world war
{"_id":"61716cdc7da09969cb00e203","slug":"ex-us-military-chief-robert-salas-claims-aliens-launch-and-disabled-nuclear-missiles-spark-world-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: एलियंस करा सकते थे तीसरा विश्व युद्ध! परमाणु मिसाइल्स को कर दिया था चालू","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: एलियंस करा सकते थे तीसरा विश्व युद्ध! परमाणु मिसाइल्स को कर दिया था चालू
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एलियंस करा सकते थे विश्व युद्ध!
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में एलियंस को लेकर बहस होती रहती है। कई वैज्ञानिकों का दावा है कि वह दूसरे ग्रहों पर मौजूद हो सकते हैं जबकि कई जानकारों का कहना है कि यह सिर्फ एक कल्पना है। इस बीच कई लोगों ने एलियंस और उनके यूएफओ को देखने का भी दावा किया है। लेकिन ये दावे कितने सच हैं, यह भी नहीं कहा जा सकता है।
कुछ दिनों पहले अमेरिका के एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने एलियंस को लेकर ऐसा दावा किया है जिससे दुनिया की चिंता बढ़ सकती है। अमेरिकी अधिकारी रॉबर्ट सालास मोनटाना के माल्मस्ट्रोम एयरफोर्स बेस पर तैनात थे। यह बात 24 मार्च 1967 की है। उस समय वह एक अंडरग्राउंड लॉन्च कंट्रोल अधिकारी थे। अब उन्होंने दावा किया है कि उस दिन कंट्रोल में मौजूद सभी इंटरकॉन्टिनेन्टल बैलेस्टिक मिसाइल्स ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि 16 मार्च 1967 को भी मिसाइल्स ने काम बंद कर दिया था।
2 of 4
एलियंस करा सकते थे विश्व युद्ध!
- फोटो : iStock
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद सेना में काम करने वाले कर्मचारियों को विश्वास हो गया था कि यह काम एलियंस ने किया है। हथियारों से छड़ेछाड़ किसी और नहीं बल्कि एलियंस ने ही किया है, क्योंकि थोड़ी ही देर बाद कुछ मिसाइल्स चालू हो गई थीं। उनका दावा है कि एलियंस की वजह से तीसरा विश्व युद्ध हो सकता था।
3 of 4
एलियंस करा सकते थे विश्व युद्ध!
- फोटो : iStock
इस मामले को लेकर सालास समेत अमेरिकी एयरफोर्स के कुछ अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इसके साथ ही वह एलियंस के राज खोल सकते हैं। वह मीडिया के सामने दस्तावेज दिखा सकते हैं। वह इसके जरिए अमेरिकी संसद को यह बताना चाहते हैं कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। एलियंस के हथियारों से छेड़खान करने की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एलियंस करा सकते थे विश्व युद्ध!
- फोटो : iStock
अब इस बीच अमेरिकी एयरफोर्स में काम करने वाले एक पूर्व फोटोग्राफर के दावे ने भी सनसनी फैला दी है। फोटोग्राफर ने दावा किया है वह उस अभियान का हिस्सा था जिसमें यूएफओ से संबंधित जानकारी को छिपाया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।