फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Tiago CNG: इंतजार खत्म! दिवाली पर लॉन्च हो सकती है टाटा टियागो सीएनजी, अनाधिकारिक बुकिंग शुरू, महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा

Thu, 21 Oct 2021 05:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 05:21 PM IST
सार

टाटा टियागो सीएनजी और टिगोर सीएनजी मॉडल को 2021 के त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
tata tiago cng launch date Tata Tiago CNG unofficial pre-bookings open at select Tata Motors dealerships
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। रोजाना सफर करने वाले लोग अब पेट्रोल और डीजल जैसे महंगे ईंधन का विकल्प ढूंढ रहे हैं। ऐसे में कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने मौजूदा कारों को सीएनजी किट के साथ लॉन्च उतारने वाली हैं। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपने चार लोकप्रिय मॉडल - Tiago (टियागो), Tigor (टिगोर), Altroz (अल्ट्रोज) और Nexon (नेक्सन) के सीएनजी वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में हैं। टाटा टियागो सीएनजी और टिगोर सीएनजी को टेस्टिंग के दौरान कई मौकों पर देखा जा चुका है। 


कब होगी लॉन्च
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी टाटा टियागो सीएनजी और टिगोर सीएनजी मॉडल को 2021 के त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च कर सकती है। हालांकि टाटा मोटर्स ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा के चुनिंदा डीलरों ने 11,000 रुपये की शुरुआती राशि पर टियागो सीएनजी के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। यह टोकन राशि पूरी तरह से रिफंडेबल है। यानी बुकिंग रद्द करने पर कंपनी टोकन राशि वापस कर देगी। इन मॉडल्स के अगले महीने आने की संभावना है और इसकी डिलीवरी एक महीने बाद शुरू होगी। 
tata tiago cng launch date Tata Tiago CNG unofficial pre-bookings open at select Tata Motors dealerships
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
इंजन और पावर
जहां तक इंजन की बात है तो कंपनी इसे मिड-स्पेक XT और XZ ट्रिम पर आधारित, 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ उतार सकती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह इंजन इस समय 85 bhp का अधिकतम पावर और 113 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मॉडल में यह इंजन 15 से 20 प्रतिशत कम पावर जेनरेट कर सकता है। 
tata tiago cng launch date Tata Tiago CNG unofficial pre-bookings open at select Tata Motors dealerships
Tata Tiago XZ+ - फोटो : Tata Motors
कैसे होंगे फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Tiago CNG XZ वेरिएंट में वही फीचर्स होंगे जो स्टैंडर्ड XZ ट्रिम में मिलते हैं। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस कमांड, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वन-टच ड्रॉउन ड्राइवर विंडो, कूल्ड ग्लव बॉक्स और बहुत कुछ शामिल हैं। XT ट्रिम में फ्रंट और रियर पावर विंडो, पियानो ब्लैक इंटीरियर इंसर्ट और स्टीयरिंग व्हील, Tata ConnectNext एप्लिकेशन सपोर्ट और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tata tiago cng launch date Tata Tiago CNG unofficial pre-bookings open at select Tata Motors dealerships
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
कितनी होगी कीमत
टाटा टियागो सीएनजी मॉडल की कीमतें अपने स्टैंडर्ड ICE मॉडल्स की तुलना में लगभग 50,000 रुपये से 60,000 रुपये ज्यादा होने की संभावना है। XT और XZ पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट इस समय क्रमशः 5.7 लाख रुपये और 6.1 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध हैं। बता दें कि टियागो की अच्छी खासी बिक्री होती है। कंपनी जब इस मॉडल को सीएनजी फिटेड किट के साथ उतारेगी तो ग्राहक हर महीने महंगे पेट्रोल से छुटकारा पा सकेंगे और काफी पैसे बचा सकेंगे। 
 
विज्ञापन
tata tiago cng launch date Tata Tiago CNG unofficial pre-bookings open at select Tata Motors dealerships
Tata Tiago XTA AMT - फोटो : Tata Motors
मुकाबला
टाटा टियागो इस समय भारतीय बाजार में पेट्रोल इंजन के साथ पांच वेरिएंट्स में आती है। इनमें XE, XT, XZ, XZ+, और XZ+ डुअल-टोन वेरिएंट्स शामिल हैं। इनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 7.04 लाख रुपये तक जाती है। नई टाटा टियागो सीएनजी लॉन्च होने के बाद भारतीय बाजार में Hyundai Grand i10 Nios CNG, Maruti WagonR CNG, Maruti S-Presso S-CNG जैसी कारों को टक्कर देगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed