सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: जानिए ऐसा क्या खास है इस दाढ़ी वाली महिला में, सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 21 Oct 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
many male fans of these bearded woman proudly flaunting chin hair online
दाढ़ी वाली महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

महिलाओं के चेहरे या शरीर पर अनचाहे बाल अच्छे नहीं लगते। अगर किसी महिला के हाथ-पांव या चेहरे पर बाल दिख जाएं तो लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। यहां तक कि उसकी तुलना पुरुष से करने लगते हैं। शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं भी तरह-तरह के तरीके अपनाती हैं। हालांकि एक दाढ़ी वाली महिला ऐसी भी है, जिसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। दाढ़ी वाली महिला, ये सुनकर आपको भी थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन इस महिला को ये बिल्कुल अजीब नहीं लगता कि उसके चेहरे पर अनचाहे बाल हैं। 

Trending Videos
many male fans of these bearded woman proudly flaunting chin hair online
दाढ़ी वाली महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

दरअसल, अमेरिका की रहने वाली इस महिला के चेहरे पर मर्दों जैसी दाढ़ी है, जिसे वो छिपाने या हटाने के बजाय सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से फ्लॉन्ट करती है। महिला ने प्राकृतिक तौर बढ़ने वाली अपनी दाढ़ी को स्वीकार करके इसे दुनिया के सामने फ्लॉन्ट करना शुरू कर दिया। बता दें कि ये महिला लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है। इतना ही नहीं इस दाढ़ी वाली महिला के अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
many male fans of these bearded woman proudly flaunting chin hair online
दाढ़ी वाली महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

दाढ़ी वाली महिला के दीवाने हैं लाखों मर्द

36 वर्षीय यह महिला शादीशुदा है और अपने इंस्पिरेशनल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डालती रहती है। अकेले TikTok पर उसके 51 हजार से ज्यादा  फॉलोअर्स हैं। यहां तक कि उसके वीडियो पर भी लाखों लाइक्स मिलते हैं। एक एडल्ट साइट OnlyFans पर भी उसका अकाउंट है और अपनी बोल्ड तस्वीरें बेचकर महिला अच्छी कमाई कर लेती है। 

many male fans of these bearded woman proudly flaunting chin hair online
दाढ़ी वाली महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

गजब का है कॉन्फिडेंस

महिला के वीडियो में उसका गजब का कॉन्फिडेंस देख लोग हैरान रह जाते हैं। महिला के मुताबिक चेहरे पर अनचाहे बाल आने के बाद से काफी संघर्ष करना पड़ा तब जाकर इतना आत्मविश्वास जुटा पाई है कि वे खुद को इस तरह स्वीकार कर सके। महिला को मर्दों का खूब सपोर्ट मिलता है। हालांकि कुछ लोग महिला को अभी भी ट्रोल भी करते हैं। इंस्टाग्राम पर भी महिला के हज़ारों फॉलोअर्स हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed