{"_id":"617125a70f7a53655571130f","slug":"mg-astor-sold-out-till-december-2021-mg-astor-booking-amount-status-price-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Astor SUV: 20 मिनट में पूरी बिकी, एमजी एस्टर की बुकिंग 2021 के लिए खत्म, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
MG Astor SUV: 20 मिनट में पूरी बिकी, एमजी एस्टर की बुकिंग 2021 के लिए खत्म, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 21 Oct 2021 02:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:02 PM IST
सार
MG Motor ने गुरुवार सुबह 11 बजे Astor SUV के लिए बुकिंग शुरू की थी। हालांकि, आधे घंटे के भीतर, आधिकारिक वेबसाइट ने दिखाया कि एस्टर दिसंबर तक बिक चुकी है।
विज्ञापन
MG Astor
- फोटो : MG Motor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी MG Motor (एमजी मोटर) ने अपनी नई मिड-साइज एसयूवी MG Astor को इस साल के लिए पूरा बेच दिया है। एमजी मोटर की आधिकारिक वेबसाइट पर 'एमजी एस्टर की बुकिंग 2021 के लिए पूरी हुई' फ्लैश होने में आधे घंटे से भी कम समय लगा। MG Motor ने गुरुवार सुबह 11 बजे Astor SUV के लिए बुकिंग शुरू की थी। हालांकि, आधे घंटे के भीतर, आधिकारिक वेबसाइट ने दिखाया कि एस्टर दिसंबर तक बिक चुकी है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग राशि 25,000 रुपये तय की है। MG Motor ने जानकारी दी कि आज सुबह 5,000 यूनिट्स की बिक्री की गई, ठीक वैसी ही जैसी कार निर्माता को इस साल के आखिर तक बेचने की उम्मीद थी। एस्टर एसयूवी के पहले बैच की डिलीवरी नवंबर से शुरू होने वाली है।
2021 MG Astor
- फोटो : MG Motor
इंजन और पावर
नई MG Astor एसयूवी भारत में सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.3-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका 1.5-लीटर इंजन 110 bhp का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.3 लीटर इंजन इस सेगमेंट में सबसे दमदार 140 bhp का पावर और 220 Nm के टॉर्क जेनरेट करेगा। 1.3 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1.5 लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

- फोटो : Amar Ujala
वेरिएंट्स और कीमत
MG Astor मिड-साइज एसयूवी 5 ट्रिम्स - Style, Super, Smart, Sharp और Savvy में उपलब्ध है। एसयूवी के नॉन-टर्बो वर्जन की कीमत 9.78 लाख रुपये से 14.98 लाख रुपये के बीच है, जबकि टर्बो वर्जन के बेस वेरिएंट की कीमत 15.88 लाख रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 17.38 लाख रुपये तय की गई है।

| ट्रिम और इंजन | स्टाइल | सुपर | स्मार्ट | शार्प | सैवी |
| VTi-Tech (MT) | 9.78 लाख रुपये | 11.28 लाख रुपये | 12.98 लाख रुपये | 13.98 लाख रुपये | |
| VTi-Tech (CVT) | 12.68 लाख रुपये | 14.18 लाख रुपये | 14.98 लाख रुपये | 15.78 लाख रुपये | |
| 220 Turbo (AT) | 15.88 लाख रुपये | 16.78 लाख रुपये | 17.38 लाख रुपये |
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 MG Astor interior
- फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
शानदार फीचर्स
MG Astor की i-SMART टेक्नोलॉजी स्मार्ट, शार्प और सैवी वेरिएंट के लिए 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स प्रदान करती है। इसके ऑटोनॉमस लेवल 2 टेक्नोलॉजी फीचर्स को 220 Turbo AT और VTI-tech CVT ट्रांसमिशन ट्रिम्स के शार्प वेरिएंट में वैकल्पिक पैकेज के रूप में उपलब्ध होगा। नई एस्टर एसयूवी प्रीमियम और फीचर लोडेड केबिन के साथ आती है। इसमें डैशबोर्ड और डोर पैनल पर सॉफ्ट-टच मटीरियल के साथ एक अपमार्केट केबिन दिया गया है। एसयूवी में फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ब्रश एल्युमिनियम एक्सेंट, कनेक्टेड कार फीचर्स के लिए जियो ई-सिम के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें एक डिजिटल चाबी मिलती है जिसे वाहन मालिक अपने स्मार्टफोन पर इंस्टॉल कर सकता है। इस एसयूवी में 7.0-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रियर व्यू मिरर के पास यूएसबी प्लग-इन मिलता है।

MG Astor Interior
- फोटो : MG
सेफ्टी फीचर्स
एस्टर के सभी वेरिएंट्स में 27 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जबकि टॉप वेरिएंट में 49 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई एमजी एस्टर में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और ब्रेक असिस्ट, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), टीसीएस (ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम), एचएचसी (हिल होल्ड कंट्रोल), एचडीसी (हिल डिसेंट कंट्रोल), इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ईएसएस), ISOFIX चाइल्ड एंकर और ऑल 4 डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी मिलते हैं जैसे ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री अराउंड व्यू कैमरा, कॉर्नरिंग असिस्ट के साथ फ्रंट फॉग लैंप, रियर फॉग लैंप, सिक्योरिटी अलार्म, रियर डिफॉगर, हीटेड ओआरवीएम और अल्ट्रा-हाई स्टील केज बॉडी।