सब्सक्राइब करें

Viral Video: जिम में बेंच प्रेस करते समय गले पर जा गिरा वजन, लड़की की मदद से ऐसे बची जान, वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 08:12 PM IST
सार

Viral Video: शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए लोग जिम जाते हैं। वर्तमान में ज्यादातर युवा जिम जाना पसंद करते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि जिम में ट्रेनर नहीं होने पर खुद ही व्यायाम करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Gym Ka Viral Video Man Takes Girl For Help In Exercise In Gym Gets Stuck In Bench Press Video Goes Viral
जिम में बेंच प्रेस करते समय गले पर जा गिरा वजन, लड़की की मदद से ऐसे बची जान - फोटो : X@Madan_Chikna

Viral Video: शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए लोग जिम जाते हैं। वर्तमान में ज्यादातर युवा जिम जाना पसंद करते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि जिम में ट्रेनर नहीं होने पर खुद ही व्यायाम करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक शख्स महिला के साथ व्यायाम कर रहा है। हालांकि, बेंच प्रेस एक्सरसाइज के दौरान कुछ ऐसा है जिससे महिला डर जाती है।



इसकी जानकारी नहीं मिला पाई है कि यह वीडियो कब और कहां का है। वीडियो देखकर लग रहा है कि यह किसी जिम का है। यह बार एक शख्स चेस्ट एक्सरसाइज के लिए जब बेंच प्रेस करने जाता है, तो एक महिला की मदद लेता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

खतरे में पड़ जाती है जान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिम में एक शख्स बेंच प्रेस एक्सरसाइज है। इस दौरान वजन उठाने में एक महिला उसकी मदद करती है। महिला वहां से चली जाती है और शख्स वजन को उठाता है। वजन अधिक होने के कारण शख्स वेट नहीं संभाल पाता है और वह आवाज लगाता है। मदद करने आई महिला से भी भारी-भरकम वजन नहीं उठ पाता है। 

Earth Viral Video: कभी देखा है घूमती हुई धरती? सामने आया अद्भुत वीडियो, देखकर हो जाएंगे हैरान

इसके बाद भी दोनों मिलकर वजन को उठाने कोशिश की कोशिश करते हैं और किसी तरह शख्स की जान बच पाती है। चेस्ट से वजन को हटाकर महिला उसे गले पर ला देती है और उसे आगे की तरफ खींचती है। 

Viral Dance Video: दिव्यांग लड़के ने किया धमाकेदार का डांस, वीडियो देखकर हिम्मत और हौसले को करेंगे सलाम

इससे शख्स के गले पर वजन आ जाता है और वह तड़पने लगता है। शायद महिला को भी ऐसे में समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या करना चाहिए। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 



Cobra Viral Video: कोबरा और कोमोडो ड्रैगन के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, देखिए आखिर किसकी होती है जीत

सोशल मीडया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @Madan_Chikna नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस पर कैप्शन लिखा है जिम बंद था इसलिए वह अपनी पत्नी को थोड़ा सहारा देने के लिए ले गया। इस वीडियो को खबरे लिखे जाने 4 लाख 90 हजार लोग देख चुके थे, जबकि दो हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed