फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Temple: भगवान शिव का अनोखा मंदिर, यहां भागे प्रेमी जोड़ों का होता है स्वागत! महाभारत से है संबंध

Wed, 13 Jul 2022 07:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Lord Shiva Temple Where Couples Fleeing Home get Shelter Know All Details in Hindi
भगवान शिव का अनोखा मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

Mysterious Temple: भारत देवी-देवताओं की भूमि है जो प्राचीन मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारत में विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर स्थित हैं जो संस्कृति, मान्यताओं या सिद्धि की वजह से जाने जाते हैं। भारत में कई बेहद रहस्यमयी मंदिर भी हैं, जो अपनी मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका महाभारत से संबंध है। 



प्यार करने वाले लोग भगवान शिव और माता शक्ति को प्रेरणा के तौर पर देखते हैं। भगवान शिव ने अपने प्रेम को हासिल करने सदियों तक इंतजार किया था, तो माता पार्वती ने भी सालों तक तपस्या की थी। हिमाचल प्रदेश में स्थित एक भगवान शिव का मंदिर प्रेमी जोड़ों की मदद करता है और उनको रहने के लिए आश्रय भी देता है। इस मंदिर के लोगों का मानना है कि प्रेम जिस रूप में भी हो उसे अपनाना चाहिए। 

Himachal Pradesh Lord Shiva Temple Where Couples Fleeing Home get Shelter Know All Details in Hindi
भगवान शिव का अनोखा मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock


भगवान शिव का प्राचीन मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित है जिसका नाम शंगचूल महादेव मंदिर (Shangchul Mahadev) है। इस मंदिर में हजारों लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं। दुनिया में यह मंदिर एक खास वजह से जाना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुल्लू की सैंज घाटी में स्थित यह मंदिर 128 बीघा में फैला है। मंदिर के साथ यहां की खूबसूरती लोगों के मन को मोह लेती है। यह मंदिर प्रेमी जोड़ों को आश्रय देने के लिए मशहूर है। 

Himachal Pradesh Lord Shiva Temple Where Couples Fleeing Home get Shelter Know All Details in Hindi
भगवान शिव का अनोखा मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Facebook

देशभर से घर छोड़कर भागने वाले और शादी की इच्छा रखने वाले जोड़े इस मंदिर में आते हैं। इस मंदिर में उनके रहने की व्यवस्था की जाती है और गांव वाले भी उनका स्वागत करते हैं। मान्यता है कि जोड़े की सुरक्षा भगवान शिव करते हैं और उनको कोई खतरा नहीं रहता है। यहां पर किसी भी जाति, धर्म, समुदाय के प्रेमी जोड़े आ सकते हैं। सबके लिए एक समान रहने खाने की व्यवस्था की जाती है। पुलिस भी रोक टोक नहीं करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Lord Shiva Temple Where Couples Fleeing Home get Shelter Know All Details in Hindi
भगवान शिव का अनोखा मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

गांव के लोगों ने कुछ नियम बनाया है जिसे लोग मानते हैं। यहां सिगरेट और शराब पीने पर रोक है। साथ ही कोई तेज आवाज में बात और लड़ाई झगड़ा नहीं कर सकता है। इस इलाके में घोड़े के आने पर भी पाबंदी है। प्रेमी जोड़ों की शादी होने और उनके समस्याओं का हल होने तक उन्होंने यहां से कोई निकाल नहीं सकता है। सुरक्षा का इंतजाम मंदिर के पुजारी करते हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Lord Shiva Temple Where Couples Fleeing Home get Shelter Know All Details in Hindi
भगवान शिव का अनोखा मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

महाभारत काल से जुड़ा है मंदिर 

मान्यताओं के मुताबिक, शंगचूल महादेव की शरण में कौरवों के डर से पांडव आकर छिपे थे। कौरव जब यहां पहुंचे तो भगवान शिव प्रकट हुए और कहा कि उनकी शरण में आए हुए लोगों की कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। भगवान महादेव के डर से पांडव वहां से भाग गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed