फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां दो राज्यों में खड़ी होती है एक ही ट्रेन

Sun, 14 Dec 2025 01:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 01:41 PM IST
सार

Zara Hatke: भारतीय रेलवे से जुड़े कई रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। यह कहानी एक ऐसे रेलवे स्टेशन की है, जिसे भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन माना जाता है। इसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में पड़ता है तो आधा हिस्सा गुजरात में है।

 

विज्ञापन
India Most Unique Railway Station Where Train Stands In Two States Know Names
भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन - फोटो : AdobeStock

Zara Hatke: भारत में रेल यात्रा को सस्ता और आरामदायक माना जाता है। यही कारण है कि भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। देश में ज्यादातर लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं।  दुनिया में भारतीय रेलवे चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। लेकिन भारतीय रेलवे से जुड़े ऐसे कई रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में बेहद कम ही लोग जानते हैं। यह कहानी एक ऐसे रेलवे स्टेशन की है, जिसे भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन कहा जाता है। वजह यह है कि इसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में पड़ता है तो आधा हिस्सा गुजरात में है। तो जानते हैं कि दो राज्यों में बंटे इस स्टेशन की कुछ खास बातें, जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 



इस अनोखे स्टेशन का नाम है नवापुर रेलवे स्टेशन। यह गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा को एक साथ छूने वाला इकलौता रेलवे स्टेशन है। स्टेशन पर एक बेंच ऐसी भी है, जिसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में है तो आधा हिस्सा गुजरात में है। इस बेंच पर बैठने वालों को यह ध्यान देना होता है कि वह किस राज्य में बैठे हैं। 
 

India Most Unique Railway Station Where Train Stands In Two States Know Names
भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन - फोटो : एएनआई

स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां टिकट खिड़की महाराष्ट्र में पड़ती है, जबकि स्टेशन मास्टर गुजरात में बैठते हैं। इतना ही नहीं, इस स्टेशन पर चार अलग-अलग भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में अनाउंसमेंट होता है, ताकि महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्यों से आने वाले यात्रियों को समझने में आसानी हो। इसके अलावा सूचनाएं भी चार भाषाओं में लिखी जाती हैं।
 

India Most Unique Railway Station Where Train Stands In Two States Know Names
भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन - फोटो : Adobe Stock

टिकट खिड़की और स्टेशन मास्टर के दफ्तर के अलावा रेलवे पुलिस स्टेशन और कैटरिंग महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के नवापुर में आते हैं, जबकि वेटिंग रूम से लेकर पानी की टंकी और शौचालय गुजरात के तापी जिले के उच्छल में स्थित हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
India Most Unique Railway Station Where Train Stands In Two States Know Names
भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन - फोटो : Adobe Stock

दो राज्यों में बंटे होने के कारण नवापुर रेलवे स्टेशन पर आधा कानून गुजरात का तो आधा महाराष्ट्र का चलता है। जैसे कि गुजरात में शराब की बिक्री पर रोक है, तो महाराष्ट्र में पान मसाला और गुटखा पर। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति गुजरात वाले हिस्से में गुटखा बेचता है तो ठीक है, लेकिन अगर गलती से भी वह महाराष्ट्र की सीमा में चला गया तो अपराधी बन जाता है। 

पानी में डूबा था ऐसा खौफनाक रहस्य! समुद्र की गहराई में मिली 7000 साल पुरानी दीवार, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

विज्ञापन
India Most Unique Railway Station Where Train Stands In Two States Know Names
भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन - फोटो : Adobe Stock

नवापुर रेलवे स्टेशन की कुल लंबाई 800 मीटर है। इसका  300 मीटर का हिस्सा महाराष्ट्र में और 500 मीटर का हिस्सा गुजरात में पड़ता है। यहां की सबसे दिलचस्प बात ये है कि स्टेशन पर आने वाली रेलगाड़ियों का एक हिस्सा महाराष्ट्र में तो दूसरा हिस्सा गुजरात में होता है। यानी अगर ट्रेन महाराष्ट्र से आ रही है तो उसका इंजन गुजरात में होता है और अगर ट्रेन गुजरात से आ रही है तो उसका इंजन महाराष्ट्र में होता है। 

Mysterious Places: कौन सी हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें? जिनका राज आज भी है अनसुलझा है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed