फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Ocean: हिंद महासागर को किस नाम से बुलाते हैं पाकिस्तानी? जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

Sat, 01 Nov 2025 04:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 04:35 PM IST
सार

What Indian Ocean Called In Pakistan: भारत के नाम पर रखे गए महासागर से पाकिस्तान की सीमा भी लगती है। इसका नाम हिंद महासागर है, जिसका ईरान, बांग्लादेश, म्यांमार, मिस्र, केन्या, मेडागास्कर और ऑस्ट्रेलिया भी भाग हैं।

विज्ञापन
indian ocean name in pakistan boundaries history naming controversy hind mahasagar
हिंद महासागर को किस नाम से बुलाते हैं पाकिस्तानी? - फोटो : Adobe Stock

What Indian Ocean Called In Pakistan: भारत के नाम पर रखे गए महासागर से पाकिस्तान की सीमा भी लगती है। इसका नाम हिंद महासागर है, जिसका ईरान, बांग्लादेश, म्यांमार, मिस्र, केन्या, मेडागास्कर और ऑस्ट्रेलिया भी भाग हैं। कई बार लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि क्या पाकिस्तान के लोग भी इसे हिंद महासागर ही कहते हैं? 



इसका जवाब है हां। पाकिस्तान और अन्य देशों में भी इस महासागर को इंडियन ओशियन (हिंद महासागर) ही कहा जाता है। हालांकि, पाकिस्तान ने इस बात पर आपत्ति जताई थी। पाकिस्तान ने 1960 और 1970 के दशक में हिंद महासागर का नाम बदलने के लिए दुनिया का समर्थन मांगा था। उसकी मांग थी कि इस महासागर का नाम अफ्रीकी-एशियाई महासागर, पूर्वी महासागर या मुस्लिम महासागर रखा जाए। हालांकि, इंडोनेशिया ने हिंद महासागर का नाम बदलने के लिए सबसे पहले इच्छा जताई थी। 
 

indian ocean name in pakistan boundaries history naming controversy hind mahasagar
हिंद महासागर को किस नाम से बुलाते हैं पाकिस्तानी? - फोटो : Adobe Stock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो जुलाई 1963 में चाहते थे कि उनकी नौसेना की तरफ से हिंद महासागर को इंडोनेशियाई महासागर कहा जाए। उनके नौसेना प्रमुख एडी मार्टिनाटा ने इससे संबंधित एक आदेश भी जारी किया था। बाद में मार्टाडिनाटा पाकिस्तान में इंडोनेशिया के राजदूत बनाए गए थे, लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि पाकिस्तानी नौसेना ने कभी इस शब्द का प्रयोग किया हो। हालांकि, यह विवाद 1980 के दशक तक चलता रहा। 
 

indian ocean name in pakistan boundaries history naming controversy hind mahasagar
हिंद महासागर को किस नाम से बुलाते हैं पाकिस्तानी? - फोटो : Freepik

1988 में पाकिस्तान के सरकारी अखबार "पाकिस्तान टाइम्स" ने एक लेख “हिंद महासागर” नाम को गलत बताया और उसकी आलोचना की थी। अखबार में लिखा गया था कि "खुद को भारत कहने से ऐसा लगता है कि यह देश उपमहाद्वीप के पूरे इतिहास का उत्तराधिकारी बन गया है। बता दें कि पाकिस्तान का यह सरकारी अखबार अब बंद हो चुका है। 

Snake Facts: सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप? बारिश-गर्मी में ज्यादा आते हैं नजर, वजह है हैरान करने वाली  

Baba Vanga on Gold: क्या सोना हो जाएगा सस्ता या दाम छुएंगे आसमान? बाबा वेंगा की ये वायरल भविष्यवाणी चौंका देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
indian ocean name in pakistan boundaries history naming controversy hind mahasagar
हिंद महासागर को किस नाम से बुलाते हैं पाकिस्तानी? - फोटो : Freepik

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अखबार की तरफ से यह भी तर्क दिया गया कि अगस्त 1947 में भारत का बंटवारा हो गया था। इसके बाद "पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाहर जो कुछ बचा था उसे भारत कहा जाना चाहिए। पाकिस्तानी रणनीतिकारों के इस महासागर का नाम को लेकर कुछ और भी विचार थे। उदाहरण के तौर पर 1971 में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इसमें पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय मामलों के संस्थान के लतीफ अहमद शेरवानी ने ''अफ्रो एशियन ओशन" नाम रखने की वकालत की थी। उन्होंने तर्क दिया और भूमध्य सागर के साथ तुलना की। अहमद शेरवानी ने कहा कि इटली के तट पर प्रमुख स्थान होने के बाद भी इसे इटैलियन सागर नहीं कहा जाता। ऐसे ही हिंद महासागर का नाम भारत के नाम नहीं रखा जाना चाहिए। 

3I/ATLAS: दूसरी दुनिया से आया रहस्यमयी धूमकेतु, क्या दिसंबर में धरती से टकराएगा? नासा का चौंकाने वाला खुलासा 

UFO US Airforce: अमेरिका में तीन शोधकर्ताओं की मौत बन गई रहस्य, एलियन ने कर दी हत्या या कोई और साजिश?

विज्ञापन
indian ocean name in pakistan boundaries history naming controversy hind mahasagar
हिंद महासागर को किस नाम से बुलाते हैं पाकिस्तानी? - फोटो : Adobe Stock

हिंद महासागर दुनिया का एकमात्र ऐसा महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर है। भारत भी दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसके नाम एक महासागर का नाम रखा गया है। पाकिस्तान में आज भी हिंद महासागर को इंडियन ओशियन कहा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed