सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ट्रेन की पटरियों पर क्यों नहीं लगती है जंग, जानिए इसके पीछे की वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 27 Oct 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
interesting facts of railway track that why tracks do not rust know the reason behind it
ट्रेन की पटरियों पर जंग क्यों नहीं लगती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अक्सर आपने देखा होगा कि घर में मौजूद लोहे के सामानों में जंग लग जाती है। रेलवे ट्रैक भी लोहे के बने होते हैं और ये ट्रैक भारी वजन के साथ-साथ बारिश, धूप और कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करते हैं, लेकिन क्या कभी आपके दिमाग ये सवाल आया है कि इतनी हवा, धूप और पानी लगने के बाद भी इनमें जंग क्यों नहीं लगती है। तो चलिए आज जानते हैं आखिर क्यों रेल की पटरी में जंग नहीं लगती है...



रेल की पटरियों पर जंग क्यों नहीं लगती, ये जानने के लिए सबस पहले ये जानना जरूरी है कि लोहे पर जंग क्यों और कैसे लगती है। लोहा एक मजबूत धातु होता है, लेकिन जब उस पर जंग लगती है तो वह किसी काम का नहीं होता। लोहा या लोहे से बना सामान ऑक्सीजन और नमी के संपर्क में आता है तो इनके साथ क्रिया करके कुछ अनचाहा कम्पाउंड बना लेता है और धीरे-धीरे खराब होने लगता है। साथ ही इसका रंग भी बदल जाता है। इसे लोहे पर जंग लगना कहते हैं।

Trending Videos
interesting facts of railway track that why tracks do not rust know the reason behind it
ट्रेन की पटरियों पर कभी जंग क्यों नहीं लगती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अब सवाल ये है कि रेल की पटरियों पर जंग क्यों नहीं लगती? बहुत से लोग सोचते होंगे कि ट्रैक पर पहियों के घर्षण बल के कारण जंग नहीं लगती है, लेकिन ऐसा नहीं है। रेल की पटरी बनाने के लिये एक खास किस्म की स्टील का उपयोग किया जाता है। स्टील और मेंगलॉय को मिला कर ट्रेन की पटरियों को तैयार किया जाता है। स्टील और मेंगलॉय के इस मिश्रण को मैंगनीज स्टील कहा जाता है। इस वजह से ऑक्सीकरण नहीं होता है और कई सालों तक इसमें जंग नहीं लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts of railway track that why tracks do not rust know the reason behind it
ट्रेन की पटरियों पर जंग क्यों नहीं लगती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
 ट्रैक अगर आम लोहे से बने तो क्या होगा 

रेल की पटरियों को अगर आम लोहे से बनाया जाएगा तो हवा की नमी के कारण उसमें जंग लग सकती है। इसकी वजह से पटरियों को जल्दी-जल्दी बदलना पड़ेगा और साथ ही इससे रेल दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बना रहेगा। इसलिए रेलवे इन पटरियों के निर्माण में खास तरह के मैटेरियल का इस्तेमाल करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed