फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Vanga: इस्राइल-हमास युद्ध के बाद शुरू होगा थर्ड वर्ल्ड वॉर? सालों पहले बाबा वेंगा ने की थी ये भविष्यवाणी

Tue, 10 Oct 2023 02:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 02:31 PM IST
विज्ञापन
israel palestine war Baba Vanga Predictions third world war baba vanga ki bhavishyavani in hindi
Baba Vanga Predictions - फोटो : अमर उजाला

Baba Vanga Predictions 2023: बाबा वेंगा उन भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं, जिन पर पूरी दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले, आईएसआईएस के उदय समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो बिल्कुल सच साबित हुईं। बाबा वेंगा ने दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा तक की भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा ने साल 2023 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बेहद डराने वाली हैं। इनमें अभी तक कई सच साबित हो चुकी हैं। अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या बाबा वेंगा की बाकी भविष्यवाणियां भी सच साबित होंगी? अगर ऐसा होता है, तो धरती पर तबाही मच सकती है। 



बाबा वेंगा का नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था और वह बुल्गारिया की एक महिला फकीर थीं। साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। 11 अगस्त 1996 को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। 

 

israel palestine war Baba Vanga Predictions third world war baba vanga ki bhavishyavani in hindi
Baba Vanga Predictions - फोटो : Twitter @jitende37309837

क्या है बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि परमाणु हमला भी हो सकता है, जिससे धरती पर तबाही मच सकती है। इस्राइल और फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच शुरू हुई जंग ने लोगों को डरा दिया है। अब लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। 
 

israel palestine war Baba Vanga Predictions third world war baba vanga ki bhavishyavani in hindi
Baba Vanga Predictions - फोटो : Twitter

आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को इस्राइल पर हमला किया था, जिसके बाद इस जंग की शुरुआत हुई थी। हमास के हमले के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एलान किया कि 'हम युद्ध में हैं। बता दें कि हमास ने तेल अवीव समेत देश भर के अलग अलग शहरों और कस्बों पर हमास ने 5,000 से अधिक रॉकेट दागे थे। इस्राइल और हमास के बीच चल रही जंग के बाद दुनिया दो गुटों में बट गई है। इसके बाद अब लोगों को तीसरे विश्व युद्ध का डर सता रहा है। अगर यह जंग तीसरे विश्व युद्ध में बदलती है, तो धरती पर तबाही मच जाएगी। 

Israel Palestine War: नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले ही इस्राइल को लेकर कर दी थी ये भविष्यवाणी, खौफ में दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
israel palestine war Baba Vanga Predictions third world war baba vanga ki bhavishyavani in hindi
Baba Vanga Predictions - फोटो : Twitter @CoachChic

बाबा वेंगा ने साल 2023 में तीसरे विश्व युद्ध की भी भविष्यवाणी की थी। अगर इस्राइल और फलस्तीन के नाम पर इस जंग में दुनिया के दूसरे देश भी लड़ते दिखें, तो बिल्कुल आश्चर्य नहीं होना चाहिए। बाबा वेंगी की भविष्यवाणी में सबसे डराने वाली बात परमाणु हमला है। अगर कोई देश परमाणु हमला करता है, तो इसके बाद मचने वाली तबाही का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। 

Israel Hamas War: इस्राइली लड़की ने 'किडनैपिंग' को लेकर कही ऐसी बात, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

विज्ञापन
israel palestine war Baba Vanga Predictions third world war baba vanga ki bhavishyavani in hindi
Baba Vanga Predictions - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano

इसके अलावा बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि कोई देश जैविक हथियारों से हमला करेगा, जिसमें हजारों लोगों की मौत होगी। उन्होंने इस साल को त्रासदी वाला बताया है। बाबा वेंगा ने आशंका जताई थी कि इस साल भयानक युद्ध होगा और सोलर सुनामी आएगी। रूस और यूक्रेन के बीच पहले से ही युद्ध जारी है। अब इसके बाद इस्राइल और फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच जंग शुरू हो गई है। अब आने वाला समय ही बताएगा कि बाबा वेंगा की यह भी भविष्यवाणी सच साबित होती है या नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed