Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
japanese baba vanga ryo tatsuki predicted devastating tsunami in july 2025 affect japan taiwan indonesia
{"_id":"682f2b55590906bf890fa551","slug":"japanese-baba-vanga-ryo-tatsuki-predicted-devastating-tsunami-in-july-2025-affect-japan-taiwan-indonesia-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के भीतर आएगी भयानक सुनामी, इन देशों में मचेगी तबाही","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के भीतर आएगी भयानक सुनामी, इन देशों में मचेगी तबाही
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 May 2025 01:47 PM IST
सार
Japanese Baba Vanga: बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस समेत कई भविष्यवक्ताओं ने साल 2025 को लेकर बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। अब इस बीच जापान की मशहूर भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी ने एक नई भविष्यवाणी की है, जिसने पूरी दुनिया को डरा दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के भीतर आएगी भयानक सुनामी
- फोटो : Freepik
Japanese Baba Vanga: बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस समेत कई भविष्यवक्ताओं ने साल 2025 को लेकर बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। अब इस बीच जापान की मशहूर भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी ने एक नई भविष्यवाणी की है, जिसने पूरी दुनिया को डरा दिया है। जापान की भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी को लोग जापानी बाबा वेंगा कहते हैं। उन्होंने अपनी किताब "The Future I Saw" में सालों पहले कई ऐसी भविष्यवाणी की थीं, जो सच साबित हुईं।
उन्होंने 2011 की जापान सुनामी, श्विक महामारी की लहर, एशिया में भूकंप और आग की घटनाओं की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। उनकी इस रहस्यमयी प्रतिभा की वजह से उनकी जुलाई 2025 की भविष्यवाणी ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है। रियो तात्सुकी ने एक विनाशकारी प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं आखिर उनकी भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
2 of 5
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के भीतर आएगी भयानक सुनामी
- फोटो : Freepik
रियो तात्सुकी की पुस्तक में किए गए दावों के मुताबिक, जुलाई 2025 में जापान के दक्षिणी सागर में समुद्र उबलने लगेगा, जिसके बाद पानी के नीचे एक ज्वालामुखी फटेगा। इससे भयंकर सुनामी उठेगी। इसके कारण जापान के दक्षिणी द्वीप, ताइवान के तटवर्ती क्षेत्र और इंडोनेशिया के कुछ इलाके प्रभावित होंगे। तात्सुकी ने दावा किया है कि यह 2011 की फुकुशिमा सुनामी से भी ज्यादा घातक हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर तैयारी नहीं की गई, तो हजारों लोगों की मौत हो सकती है।
3 of 5
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के भीतर आएगी भयानक सुनामी
- फोटो : Freepik
भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी की किताब "The Future I Saw" 1999 में प्रकाशित हुई थी। शुरुआत में इस किताब को सिर्फ एक कल्पना माना गया था, लेकिन 2011 में जापान में जब सुनामी आई और किताब में दर्ज भविष्यवाणी से उसकी तारीख मिलने पर इसे प्रत्याशित चेतावनी के तौर देखा जाना लगा।
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के भीतर आएगी भयानक सुनामी
- फोटो : Freepik
इस किताब में आपदाओं की तारीख और स्वरूप का वर्णन किया गया है। कई प्राकृतिक और मानव-निर्मित घटनाओं का भी जिक्र है। चेतावनियों को कला के माध्यम से पेश किया गया है। जुलाई 2025 की इस सुनामी चेतावनी ने पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। कई लोगों का कहना है कि रियो तात्सुकी की भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हुई हैं। इसलिए इस बार भी उनकी चेतावनी गंभीरता से लेना चाहिए।
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के भीतर आएगी भयानक सुनामी
- फोटो : Freepik
कौन हैं रियो तात्सुकी?
रियो तात्सुकी 1980 के दशक में एक मांगा आर्टिस्ट थीं। इस दौरान उन्होंने सपनों में भविष्य देखना शुरू कर दिया। वह जो कुछ सपनों में देखतीं उसे डायरी में नोट करती रहतीं। जब उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं, तो उन्हें जापान की सबसे रहस्यमयी भविष्यवक्ता माना जाने लगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।