फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद खास है 18 कैरेट सोने से बना ये बाथटब, एक घंटे नहाने के लिए देने होंगे इतने रुपये

Sun, 28 Apr 2019 04:23 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Sun, 28 Apr 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Japanese Restaurant made gold bathtub from 50 crores and pay 3k for one hour bath

जापान के एक रेस्तरां ने ग्राहकों को लग्जरी महसूस कराने के लिए सोने का बाथटब बनवाया है। यह बेहद खास बाथटब 130 सेंटीमीटर चौड़ा और 55 सेंटीमीटर गहरा है। इसमें करीब डेढ़ कुंतल (154.2 किलोग्राम) सोना लगा है। इसमें दो वयस्क आराम से सोकर नहा सकते हैं। 

Japanese Restaurant made gold bathtub from 50 crores and pay 3k for one hour bath
सोने से बना बेहद खास बाथ टब। - फोटो : Bangkok Post

यह बाथटब जापान के नागासाकी शहर के जापान हॉट स्प्रिंग रिसॉर्ट में बनाया गया है। इस खास बाथटब को बनाने वाली कंपनी के अनुसार इसे बनाने में करीब आठ महीने लगे हैं। इसकी कुल कीमत करीब 7.15 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 50 करोड़ रुपये है। 

Japanese Restaurant made gold bathtub from 50 crores and pay 3k for one hour bath
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

इसे बनाने वाले हुईस टेन बॉच ने कहा कि यह दुनिया का पहला बाथटब है, अभी तक किसी ने ऐसा बाथटब नहीं बनाया है। हमें उम्मीद है यह बाथटब ग्राहकों को एकदम अनोखा महसूस कराएगा। जानकारी के अनुसार, इसमें 18 कैरट का सोना लगाया गया है और यह काफी बड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Japanese Restaurant made gold bathtub from 50 crores and pay 3k for one hour bath
- फोटो : Social Media

सबसे खास बात यह है कि ग्राहक इसे 1 से 10 घंटे तक किराए पर बुक कर सकेंगे। इसके लिए प्रतिघंटे के हिसाब से पैसे वसूले जाएंगे। इस खास बाथ टब में एक घंटे नहाने के लिए प्रति घंटे 5,400 येन यानी करीब 48 यूएस डॉलर देने होंगे। यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से आपको करीब तीन हजार से ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। 

विज्ञापन
Japanese Restaurant made gold bathtub from 50 crores and pay 3k for one hour bath
- फोटो : The Japan Times
गिनीज बुक में दर्ज : रेस्तरां के मुताबिक, इसे चीन और साउथ कोरिया के टूरिस्टों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, क्योंकि वहां से जापान आने वाले टूरिस्ट खास बाथटब की मांग करते हैं। खास बात यह कि इसके उद्घाटन के साथ ही यह गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में शामिल हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed