Jokes in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: डॉक्टर- कैसे हो, शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
Jokes in Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तभी पीता हूं
डॉक्टर- बहुत बढ़िया और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- इन्हीं को तो रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है
डॉक्टर बेहोश...
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!
Funny Chutkule: शराब पीने के बाद पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके
पप्पू सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था, जिसमें एक जगह लिखा था- 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया...
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था - 'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!
Jokes In Hindi: नई-नवेली बहू के आने पर सास ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)